Gareth Morgan 6 Wickets in 6 Balls: क्रिकेट के खेल में कब क्या हो जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसीलिए इसे अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। इस खेल में रिकॉर्ड बनने और टूटने का सिलसिला जारी रहता है। लेकिन कई बार ऐसे रिकॉर्ड भी बन जाते हैं जो असंभव से लगते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने बनाया था, जिसमें उन्होंने ओवर की 6 गेंद पर 6 छक्के जड़े थे। युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड हर किसी को मालूम है लेकिन क्रिकेट में 6 गेंदों पर 6 विकेट लेने का कारनामा भी एक खिलाड़ी रच चुका है, जिसके बारे में कम लोगों को ही जानकारी है। आज अपनी रिपोर्ट में हम इसी रिकॉर्ड के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं।
कौन से गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड
ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के तीसरे डिविजन क्लब के क्रिकेटर गैरेथ मोर्गेन ने रचा था। उन्होंने लोकल मैच के दौरान ये उपलब्धि हासिल की थी। उनके इस प्रदर्शन से टीम हारा हुआ मैच जीत गई थी। मोर्गेन अपनी टीम मुदगीराबा नेरांग एंड डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट क्लब के कप्तान भी थे। उन्होंने गोल्ड कोस्ट के प्रीमियर लीग डिविजन-3 प्रतियोगिता में सरफर्स पैराडाइज के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 विकेट लेने का कारनामा रचा था। ये रिकॉर्ड उन्होंने पिछले साल नवंबर के महीने में बनाया था।
आखिरी ओवर में किया ये कारनामा
मुदगीराबा नेरांग एंड डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट क्लब और सरफर्स पैराडाइज के बीच हुए इस मैच में सरफर्स पैराडाइज की टीम 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। टीम ने अंतिम ओवर से पहले 4 विकेट खोकर 174 रन बना लिए थे। आखिरी 6 गेंदों पर टीम को जीत के लिए 5 रन की जरूरत थी। टीम की ओर से आखिरी ओवर कप्तान गैरेथ मोर्गेन करने आए थे। उन्होंने 6 गेंदों पर 6 विकेट हासिल कर टीम को 4 रन से जीत दिला दी थी।
ये भी पढ़ें:- क्या टीम इंडिया आर्मी के साथ जाएगी पाकिस्तान? चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को लेकर संशय बरकरार
ऐसे झटके विकेट
गैरेथ मोर्गन ने आखिरी ओवर की पहली चार गेंदों पर 4 बल्लेबाजों को कैच आउट कराया। इसके बाद अंतिम 2 बल्लेबाजों को उन्हें बोल्ड किया। इस मैच में गैरेथ मोर्गन ने 7 ओवर में 16 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे। अंतिम ओवर फेंकने से पहले उन्होंने 6 ओवर में 16 रन देकर महज 1 विकेट ही हासिल किया था। मोर्गेन ने इस मैच में 39 रन भी नबाए थे। अंतिम ओवर की पहली गेंद पर मोर्गेन ने विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज जेक गारलैंड को 65 रन के स्कोर पर आउट किया था। इसके बाद अगले 5 बल्लेबाजों को उन्होंने गोल्डन डक (0 रन) पर आउट किया।
विकेट लेने के बाद क्या बोले गैरेथ मॉर्गेन
इस कीर्तिमान को स्थापित करने के बाद गैरेथ मॉर्गेन ने कहा कि ओवर की शुरुआत में अंपायर ने उनसे मजाक में कहा था कि ये मैच जीतने के लिए उन्हें हैट्रिक लेने की जरूरत होगी। उन्होंने अपांयर की इसी बात को ध्यान में रखकर गेंदबाजी शुरू की थी। उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वो इस उपलब्धि को भी हासिल कर सकते हैं। हां ये सही बात है कि जब हैट्रिक पूरी हो गई तो वो ये मैच हर हाल में जीतना चाहते थे। आखिरी गेंद पर भी जब विकेट मिली तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। उन्होंने ऐसा पहले कभी भी नहीं देखा था।
ये भी पढ़ें:- 1 ओवर में खाए 8 छक्के, 77 रन किए खर्च; इस दिग्गज के नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड
इससे पहले तीन गेंदबाजों ने लिए थे एक ओवर में पांच विकेट
गैरेथ मोर्गन से पहले वर्ल्ड क्रिकेट में तीन गेंदबाजों ने एक ओवर में 5 विकेट लेकर इतिहास रचा था। इसमें नील वैगनर ने ओटागो की ओर से खेलते हुए वेलिंग्टन के खिलाफ मैच में एक ओवर में 5 विकेट लेने का कारनामा किया था। इसके अलावा अल अमीन हुसैन ने यूसीबी-बीसीबी इलेवन की ओर से खेलते हुए अभानी लिमिटेड के खिलाफ ये कारनामा किया। वहीं, भारत के अभिमन्यू मिथुन भी 2019 में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए हरियाणा के खिलाफ मैच में एक ओवर में 5 विकेट हासिल कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें;- 16 की उम्र में इस खिलाड़ी ने तोड़ा 159 साल पुराना रिकॉर्ड, झटके 10 विकेट
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
1 hr agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
2 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
2 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
2 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
3 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
3 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
3 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
4 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
4 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines