Australia vs South Africa: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच 10 अगस्त को खेला गया। इस मैच में टिम डेविड ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि साउथ अफ्रीका की ओर से 19 वर्षीय क्वेना मफाका ने 4 विकेट अपने नाम किए। वह अफ्रीका के लिए टी-20 में सबसे कम उम्र में 4 विकेट चटकाने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। हालांकि साउथ अफ्रीका को इस मैच में 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 178 रन
पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया को खराब शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने क्रमश 13 और 2 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरे जोश इंग्लिस अपना खाता तक नहीं खोल सके। वह पहली ही गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हुए। चौथे नंबर पर कैमरून ग्रीन ने 13 गेंदों में 35 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 5.5 ओवर में ही टीम का साथ छोड़ दिया। इसके बाद टिम डेविड ने मोर्चा संभाला और उन्होंने 52 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 8 छक्के के अलावा 4 चौके भी लगाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।
ऐसी रही साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को भी खराब शुरुआत मिली। 12 रन पर सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम पवेलियन लौट गए। उनके बल्ले से 6 गेंदों में 12 रन निकले। वहीं रियान रिकेल्टन ने 55 गेंदों में 71 रन बनाए। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 6 गेंदों में 2 रन बनाए। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 27 गेंदों में 37 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 5 चौके भी लगाए। अफ्रीका 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रनों पर सिमट गई।
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसर
3 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
15 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
24 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines