Australia Announces Squad: ऑस्ट्रेलिया को अब इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। जिसको लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने टीम का ऐलान कर दिया है। टीम का स्क्वॉड सामने आने के बाद फैंस हैरान रह गए, क्योंकि दोनों सीरीज के लिए विश्व विजेता कप्तान को टीम में शामिल नहीं किया गया है। ऑस्ट्रेलिया को स्कॉटलैंड के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज और इंग्लैंड के साथ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।
पैट कमिंस को रखा गया टीम से बाहर
पैट कमिंस को बाहर रखने को लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की तरफ से कहा गया कि अगले साल होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों और कार्यभार के चलते उनको इस दोनों सीरीज के लिए आराम दिया गया है। टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने वाले मिचेल मार्श ही इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के साथ होने वाली सीरीज में टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। पैंट कमिंस के अलावा तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को भी बाहर रखा गया है। हालांकि मिचेल स्टार्क वनडे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे।
इस खिलाड़ी को पहली बार मिली टीम में जगह
आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए धमाल मचाने वाले जेक फ्रेजर-मैकगर्क को भी टीम में शामिल किया गया है। जेक फ्रेजर-मैकगर्क को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम में जगह मिली है। टीम का ऐलान करते हुए मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बैली ने बताया कि इस सीरीज में डेविड वॉर्नर और मैथ्यू वैड नहीं खेलेंगे, ऐसे में इन दोनों सीनियर खिलाड़ी की अनुपस्थिति में युवा खिलाड़ियों को लाने का अच्छा मौका है।
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, आरोन हार्डी, आरोन हार्डी, एडम जाम्पा, स्पेंसर जॉनसन, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस।
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, एलेक्स कैरी, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, सीन एबॉट, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, एडम जाम्पा, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क।
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी
ये भी पढ़ें:- अर्जेंटीना ने जीता 16वां कोपा अमेरिका खिताब, जीत के साथ इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
8 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
13 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
30 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
53 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines