वेस्टइंडीज को 5-0 से रौंदने के बाद साउथ अफ्रीका की बारी! टी20 और ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच जल्द ही टी20 और वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान देखने को मिल गया है। मिचेल मार्श कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान (Image Credit: Instagram/Cricketaustralia)
Australia Team Announced: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 10 अगस्त 2025 से श्रृंखला की शुरुआत होने वाली है। उनके बीच पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच होंगे और फिर एकदिवसीय मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में वेस्टइंडीज को टी20 में 5-0 से रौंदा है। अब लग रहा है कि अगली बारी साउथ अफ्रीका की है और उनके खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का आधिकारिक तौर पर ऐलान हो गया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा ऐलान
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में मिचेल मार्श कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वो टी20 के पहले से कप्तान हैं लेकिन वनडे की कमान पैट कमिंस संभालते हैं। कमिंस को आराम दिया गया है और इसी वजह से मार्श ही एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड की वापसी हो रही है। वो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे।
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका से टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका (टी20 सीरीज का शेड्यूल)
दिनांक
मैच
जगह
10 अगस्त
पहला T20I मैच
डार्विन
12 अगस्त
दूसरा T20I मैच
डार्विन
16 अगस्त
तीसरा T20I मैच
केर्न्स
ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका (टी20 सीरीज का शेड्यूल)
दिनांक
मैच
जगह
19 अगस्त
पहला वनडे
केर्न्स
22 अगस्त
दूसरा वनडे
मैके
24 अगस्त
तीसरा वनडे
मैके
ऑस्ट्रेलिया के पास है जबरदस्त मोमेंटम
ऑस्ट्रेलिया की हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का समापन देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वेस्टइंडीज को तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला ने 3-0 से खदेड़ा और फिर टी20 सीरीज भी 5-0 से अपने नाम की। इसी वजह से टीम के पास काफी अच्छा मोमेंटम होगा। वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वैसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे।
An historic 5-0 victory sealed by Australia in Adam Zampa's 100th! #WIvAUS