AUS ODI Squad: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान हो गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि टीम की घोषणा बिना कप्तान के की गई है। स्टीव स्मिथ टीम में मौजूद हैं, लेकिन उन्हें कप्तानी सौंप नहीं गई है। पैट कमिंस, मिचेल मार्श,जोश हेजलवुड इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वनडे सीरीज का आगाज 12 फरवरी से होना है, जबकि दूसरा मैच 14 फरवरी को खेला जाना है। सिलेक्टर्स ने जैक फ्रेजर, तनवीर सांघा, स्पेंसर जॉनसन जैसे युवा खिलाड़ियों पर दांव खेला है।
बिना कप्तान के टीम का ऐलान
श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए चुनी गई ऑस्ट्रेलियाई टीम में किसी भी खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। जैक फ्रेजर मैकगर्क को भी टीम में जगह दी गई है। ट्रेविस हेड और मैथ्यू शॉर्ट ओपनर के रोल में नजर आएंगे। वहीं, मिडिल ऑर्डर को संभालने का जिम्मा स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस जैसे बल्लेबाजों के कंधों पर होगा।
वहीं, तेज गेंदबाजी की अगुवाई मिचेल स्टार्क करते हुए दिखाई देंगे। उनका साथ देने के लिए नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, बेन डाउरिश और सीन एबॉट देते हुए नजर आएंगे। स्पिन बॉलिंग की कमान तनवीर सांघा संभालते हुए नजर आएंगे। एडम जम्पा को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
कौन करेगा कप्तानी?
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की वनडे सीरीज में स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। स्मिथ ने टेस्ट सीरीज में भी टीम की कमान संभाली थी। स्मिथ की कैप्टेंसी में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से पटखनी दी। स्मिथ के पास कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव भी मौजूद है। कंगारू टीम के लिहाज से अच्छी बात यह है कि स्मिथ बल्ले से भी रंग में लौट चुके हैं।
कई स्टार प्लेयर्स नहीं होंगे हिस्सा
वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अपने कई स्टार प्लेयर्स को मिस करेगा। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड इंजरी की वजह से इस सीरीज के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो चुके हैं। वहीं, मार्कस स्टोइनिस ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। मिचेल मार्श भी चोटिल होने की वजह से श्रीलंका के खिलाफ रंग जमाते हुए नजर नहीं आएंगे।
संबंधित खबरें
World Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
26 mins ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
1 hr agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
4 hrs agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines