Australia A Squad: सितंबर में ऑस्ट्रेलिया ए की टीम भारत का दौरा करने वाली है। इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया ए टीम का ऐलान भी हो चुका है। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ए को वनडे और चार दिवसीय टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया ए के स्क्वाड में सीनियर टीम के एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया का ध्यान 2027 की शुरुआत में अगले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी दौरे के लिए उभरते खिलाड़ियों को तैयार करने पर है।
सैम कोंस्टास को मिली जगह
सैम कोंस्टास को भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम में चुना गया है। इसके साथ ही अब इस खिलाड़ी की राह एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह बनाने के लिए काफी मुश्किल दिख रही है। सैम कोंस्टास ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टीम इंडिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इस खिलाड़ी का टेस्ट डेब्यू तो शानदार रहा था, लेकिन उसके बाद सैम कोंस्टास के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली।
चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा “हमें उम्मीद है कि इन परिस्थितियों में बार-बार अनुभव प्राप्त करने से खिलाड़ियों को भविष्य में उपमहाद्वीपीय दौरों के लिए अपने खेल को सुधारने और समझ विकसित करने में मदद मिलेगी। इनमें से कई खिलाड़ियों के लिए हम उनके शॉर्ट-फॉर्म क्रिकेट के विकास में भी रुचि रखते हैं।”
ऑस्ट्रेलिया ए टीम इस प्रकार है
चार दिवसीय टीम: जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, आरोन हार्डी, कैंपबेल केलावे, सैम कोंस्टास, नाथन मैकस्वीनी, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, फर्गस ओ’नील, ओलिवर पीक, जोश फिलिप, कोरी रोचिचियोली, लियाम स्कॉट।
वनडे टीम: कूपर कोनोली, हैरी डिक्सन, जैक एडवर्ड्स, सैम इलियट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, मैकेंजी हार्वे, टॉड मर्फी, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, लैची शॉ, टॉम स्ट्रैकर, विल सदरलैंड, कैलम विडलर।
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
15 mins agoLIVE: हार के बाद पलटवार करेगी टीम इंडिया, थोड़ी देर में होगा टॉस
35 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines