AUS vs WI: 5 छक्के, 7 चौके, जोश इंग्लिस की आंधी में उड़े वेस्टइंडीज के गेंदबाज, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता मैच

दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में जोश इंग्लिस ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 78 रनों की शानदार पारी खेली।

AUS vs WI

AUS vs WI

Australia vs West Indies 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है। पहले दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसको ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से अपने नाम कर लिया था। जिसके बाद अब दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, सीरीज का दूसरा मैच जमैका में खेला गया। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जोश इंग्लिस ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।

विज्ञापन

जोश इंग्लिस की शानदार पारी

इस मैच को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 173 रनों का लक्ष्य था। जिसको ऑस्ट्रेलिया ने 15.2 ओवर में महज 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मैच में जोश इंग्लिस ने 33 गेंदों पर सबसे ज्यादा 78 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान इंग्लिस ने 7 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236 का रहा। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते जोश इंग्लिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लिस के अलावा कैमरून ग्रीन 32 गेंदों पर 56 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में एडम जैम्पा ने कमाल का प्रदर्शन किया। जैम्पा ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा नाथन एलिस और ग्लेन मैक्सवेल ने 2-2 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने बनाए थे 172 रन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ब्रैंडन किंग ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा आंद्रे रसेल ने 15 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल थे। बता दें, रसेल का ये आखिरी इंटरनेशनल मैच था, अपने रिटायरमेंट की घोषणा रसेल पहले ही कर चुके थे। अब आगे इस सीरीज मे आंद्रे रसेल खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ