Australia vs Sri Lanka: भारत के खिलाफ दस साल बाद बॉर्डर-गावस्कर सीरीज जीतने और एक बार फिर से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया सातवें आसमान पर है। टीम ने अब श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम ने इस सीरीज के लिए पैट कमिंस को आराम देते हुए स्टीव स्मिथ को कमान सौंपी है, जबकि ट्रेविस हेड टीम के नए उप-कप्तान चुने गए हैं।
मिचेल मार्श टीम से बाहर
इस टीम में नाथन मैकस्वीनी की भी वापसी हो गई है, जो भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में तीन मैच खेलने के बाद बाहर हो गए थे। उन्होंने सीरीज में 14.4 की मामूली औसत से 72 रन बनाए थे। उन्हें संभवत: मिडिल ऑर्डर में जगह मिलेगी, क्योंकि नेशनल टीम में जगह बनाने से पहले उन्होंने शेफील्ड शील्ड में कभी ओपनिंग नहीं की थी। टीम के सिलेक्टर्स ने अनुभवी खिलाड़ी मिचेल मार्श को बाहर कर दिया है, जो पिछले कुछ दिनों में चोट से जूझ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: बुमराह OUT, शमी IN… इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
टीम को खलेगी कमिंस-हेजलवुड की कमी
कमिंस की अनुपस्थिति और टखने की चोट से हेजलवुड के ना होने पर श्रीलंका के खिलाफ कंगारू टीम में मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड और सीन एबॉट ही तीन तेज गेंदबाज हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया लियोन, कुहनेमन और मर्फी के रूप में तीन मुख्य स्पिनरों के साथ उतर सकता है, तो संभावना है कि तेज गेंदबाजों में से कोई सिर्फ एक ही खेलेगा।
यह भी पढ़ें: धनश्री वर्मा ने तलाक से जुड़ी अफवाहों पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कहा- नहीं देंगी कोई सफाई
टीम में स्पिनर के तौर पर कौन-कौन शामिल
टीम में टॉड मर्फी और मैट कुहनेमैन दूसरे और तीसरे स्पिनर के रूप में नाथन लियोन का साथ देते नजर आएंगे। स्पिन के खिलाफ मजबूत रिकॉर्ड और 2024 में शानदार फर्स्ट क्लास के आंकड़ों के बावजूद पीटर हैंड्सकॉम्ब भी टीम से बाहर हो गए हैं, जबकि जोश इंगलिस अन्य बैक-अप बल्लेबाज हैं।
श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड (उप-कप्तान), जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
51 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines