Australia vs Pakistan: मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं की सरजमीं पर वनडे सीरीज में हराने में सफलता पाई है। टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर वनडे सीरीज के निर्णायक तीसरे वनडे को आठ विकेट से जीतकर मैच और सीरीज अपने नाम की। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए यह पूरा साल उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन साल का अंत उसके लिए अब यादगार बन गया है। कप्तान के तौर पर रिजवान सफल रहे हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही सीरीज में टीम को ऐतिहासिक सीरीज जितवाई।
कंगारू बल्लेबाजों ने नहीं जड़ी एक भी फिफ्टी
इस पूरी सीरीज में पाक तेज गेंदबाज जोरदार फॉर्म में थे और उनकी यह फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में भी जारी रही। उनकी शानदार गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कंगारू टीम का कोई भी बल्लेबाज पूरी सीरीज में एक फिफ्टी तक नहीं जड़ पाया। शुरुआती दो मैचों की तरह ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को तीसरे मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उनका हाल बेहाल ही रहा।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
अफरीदी-नसीम शाह के नाम 3-3 विकेट
तीसरे मैच में पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने तीन-तीन जबकि हारिस रऊफ ने दो विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा एक विकेट मोहम्मद हसनैन को मिला। रऊफ ने पूरी सीरीज में गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और तीन मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा शाहीन अफरीदी ने 8 विकेट झटके। इस कम स्कोर वाली सीरीज में सैम अयूब और अब्दुल्ला शफीक की दमदार ओपनिंग पार्टनरशिप ने तीन में से दो मैच में टीम को जीत दिलाई।
वकार यूनिस ने दिलाई सबसे पहले कामयाबी
यह ऑस्ट्रेलिया में पिछले 22 सालों में पाकिस्तान की पहली सीरीज जीत है। टीम को ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले 2009 में 5-0 और 2016 में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान ने 22 साल पहले भी 0-1 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की थी। उस समय वकार यूनिस पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं? BCCI ने सुनाया फाइनल फैसला
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
50 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines