हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS vs PAK: MCG में मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, तोड़ा ब्रेट ली और स्टीव वॉ का ये बड़ा रिकॉर्ड

AUS vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में मिशेल स्टार्क ने मचा दिया। उन्होंने 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

विज्ञापन

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहला मुकाबला मेलबर्न में हुआ था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। टॉस हार पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम 46.4 ओवरों में महज 203 रनों पर ढेर हो गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट खोकर 204 के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है।

स्टार्क ने बनाई इस खास लिस्ट में जगह

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी रफ्तार और स्विंग से पाकिस्तान के बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा परेशान किया। उन्होंने 10 ओवर में महज 33 रन देकर 3 विकेट लिए। इस मैच में उन्होंने अपना पहला शिकार पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक को बनाया। इस विकेट के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में वनडे में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। वो ये कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के छठे गेंदबाज बन गए है। इसके साथ वो ब्रेट ली, ग्लेन मैक्ग्रा और शेन वॉर्न जैसे दिग्गज गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो गए हैं।

 

उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए घर में 100 वनडे विकेट लेने का कारनामा ब्रेट ली, ग्लेन मैक्ग्रा, शेन वार्न, क्रेग मैकडरमोट और स्टीव वॉ कर चुके हैं। इस मैच में तीन विकेट लेने के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा वनडे विकेट चटकाने के मामलें में स्टीव वॉ को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेन वाले गेंदबाज

169 ब्रेट ली
161 ग्लेन मैक्ग्रा
136 शेन वार्न
125 क्रेग मैकडरमोट
102 मिचेल स्टार्क
101 स्टीव वॉ

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बनाया रिकॉर्ड

इस मैच में सैम अयूब और शाहीन अफरीदी को क्लीन बोल्ड किउअ था। इसी के साथ वो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी MCG में सबसे ज्यादा बोल्ड आउट करने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने ब्रेट ली को पीछे छोड़ दिया है। ब्रेट ली ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 7 बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया था।

वनडे में MCG पर सबसे ज्यादा बोल्ड आउट करने वाले गेंदबाज

विज्ञापन
8 मिशेल स्टार्क
7 ब्रेट ली
4 मिशेल जॉनसन
4 जेम्स फॉल्कनर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola