AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच सिडनी में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 13 रन से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
पाकिस्तान के बल्लेबाज हुए फेल
148 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाज एक बार फिर से फेल हो गए। पाकिस्तान की टीम 134 रन पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन उस्मान खान ने बनाए। उन्होंने 38 गेंदों में 52 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाए। उनके अलावा इरफान खान ने 28 गेंदों में 37 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पेंसर जॉनसन ने 26 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके अलावा एडम जम्पा ने 2 विकेट लिए।
हारिस रऊफ ने हासिल किए 4 विकेट
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट और जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने ऑस्ट्रेलिया को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों ने 3.4 ओवर में 52 रन जोड़ दिए थे। इस दौरान हारिस रऊफ ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क को 32 रन पर आउट किया। उसके बाद कप्तान जोश इंग्लिस बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद मैथ्यू शॉर्ट भी 32 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद हारिस रऊफ और अब्बास अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 22 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा अब्बास अफरीदी ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा सुफियान मुकीम ने 2 विकेट लिए।
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
17 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
1 hr ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
3 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
3 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
3 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines