KL Rahul: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को विवादास्पद तरीके से आउट दिया गया। मैच में मिचेल स्टार्क की गेंद पर ऑस्ट्रेलिया द्वारा कैच आउट की अपील के बाद राहुल को शुरू में ऑनफील्ड अंपायर द्वारा नॉट आउट करार दिया गया था। इस समय ऐसा लग रहा था कि गेंद राहुल के पैड से टकराई है। लेकिन इसके बाद कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस ने रिव्यू लिया, जिसके बाद थर्ड अंपायर ने पाया कि गेंद ने राहुल के बल्ले को टच किया है।
इसके बाद मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और राहुल को आउट दिया गया। राहुल ने इस मैच में 74 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दम पर राहुल ने टेस्ट में तीन हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। 32 साल के इस खिलाड़ी ने 54 मैचों में लगभग 34 की औसत से आठ शतक और 15 फिफ्टी के साथ यह रिकॉर्ड बनाया।
राहुल ने कप्तान रोहित को किया रिप्लेस
राहुल ने नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में भारत के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत की, जो पर्सनल कारणों की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे। रोहित दूसरे मैच में खेलते नजर आएंगे। मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के बीच में ही टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन इस महीने की शुरुआत में मेलबर्न में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरे टेस्ट के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया था।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 की तारीख का हो गया ऐलान, इस दिन शुरू होगी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग
ऐसा है राहुल का करियर
टेस्ट के अलावा राहुल ने भारत के लिए वनडे में 2851 जबकि टी-20 इंटरनेशनल में 2265 रन बनाए हैं। उन्होंने 2023 में भारत को वनडे वर्ल्ड के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वो अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल मुकाबले में टीम के टॉप स्कोरर थे, जहां टीम को छह विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: मेगा ऑक्शन से पहले इस खिलाड़ी की लग गई लॉटरी, इस टीम के बने कप्तान
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
57 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
3 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines