India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने अपने डेब्यू मैच में ही कमाल कर दिया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह समेत भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए 65 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली। कोंस्टास ने अपनी इस पारी के दौरान सातवें ओवर में बुमराह की गेंद पर डीप थर्ड पर रिवर्स स्कूप लगाकर छक्का जड़ दिया, जिससे सभी हैरान हो गए। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके साथ टेस्ट मैचों में अकसर ऐसा नहीं होता है।
चार साल बाद बुमराह संग हुआ ऐसा
इस छक्के के साथ ही बुमराह ने साल 2021 के बाद पहली बार छ्क्का खाया। उनकी गेंद पर आखिरी बार सात जनवरी 2021 को सिडनी में कैमरून ग्रीन ने छक्का लगाया था। 19 साल के कोंस्टास ने 65 गेंदों में 60 रन की पारी के दौरान बुमराह के खिलाफ दो छक्के लगाए।
यह भी पढ़ें: विनोद कांबली की मदद को आगे आया एक और संगठन, करेगा 25 लाख रुपये की मदद
सैम कोंस्टास ने रचा इतिहास
वह इयान क्रेग के बाद अर्धशतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा ऑस्ट्रेलियाई बन गए, जिन्होंने 1953 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 साल की उम्र में फिफ्टी जड़ी थी। कोंस्टास की पारी में रिवर्स स्कूप जैसे शॉट्स की भरमार थी। इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी 11वीं गेंद पर इस सलामी बल्लेबाज ने बुमराह को रिवर्स स्कूप करने की कोशिश की, लेकिन चूक गए। उन्होंने अगले ओवर में फिर ऐसा किया, लेकिन इस बार भी उन्हें कामयाबी नहीं मिली। हालांकि वे अपने तीसरे प्रयास में सफल रहे।
कोंस्टास ने बुमराह के खिलाफ 11वें ओवर में दो चौके और 1 छक्के की मदद से 18 रन बटोरे। इस तरह से यह भारतीय गेंदबाज का टेस्ट करियर का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। कोंस्टास अब बुमराह के खिलाफ टेस्ट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कुल मिलाकर इस पारी में कोंस्टास ने बुमराह के खिलाफ 33 गेंदों पर 34 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: विराट-कोंस्टास की लड़ाई पर ICC करेगी जांच, कोहली को लग सकता है झटका
बुमराह को टारगेट बनाता रहूंगा- कोंस्टास
कुल मिलाकर यह युवा खिलाड़ी पूरी पारी के दौरान आत्मविश्वास से भरा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने आउट होने के बाद मिड-इनिंग इंटरव्यू के दौरान बुमराह के साथ अपनी प्रतिस्पर्धा को लेकर कहा, ‘मैं उन्हें टारगेट बनाना जारी रखूंगा। उम्मीद है कि वह वापस कर सकते हैं।’
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
12 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
20 mins agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
30 mins agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
1 hr agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
2 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines