ENG vs AUS ODI Series 2024: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच कंगारू टीम के नाम रहा, जहां उसने इंग्लिश टीम को सात विकेट से मात दी। इस मैच में सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 154 रनों की पारी खेलकर मैच को पूरी तरह अपनी टीम के नाम कर दिया। इस मैच के हीरो बेशक हेड रहे, लेकिन मार्नस लाबुशेन के योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता है, जहां उन्होंने एक बेमिसाल उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने इस मैच में गेंद, बल्ले के बाद फील्डिंग भी कमाल दिखाया।
लाबुशेन ने पहले गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए तीन विकेट झटके। उन्होंने यहां इंग्लैंड के बेन डकेट, कप्तान हैरी ब्रूक और जोफ्रा आर्चर को पवेलियवन की राह दिखाई। उन्होंने यहां फील्डिंग में दम दिखाते हुए चार कैच लपके, जिसमें से दो कैच उन्होंने अपनी ही गेंद पर लिए। लाबुशेन की जोरदार गेंदबाजी और फील्डिंग की वजह से इंग्लैंड की टीम उस स्कोर तक नहीं पहुंच सकी, जिसकी उसने उम्मीद की थी। टीम यहां 315 रनों पर ऑलआउट हो गई।
ये भी पढ़ें:- UPL 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची ये टीम, अब इन दो टीमों में होगी टक्कर
लाबुशेन ने खेली 77 रनों की पारी
इसके बाद लाबुशेन ने बैटिंग में भी दम दिखाते हुए सिर्फ 61 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों के दम पर 77 रनों की नाबाद पारी खेली। इस प्रदर्शन के साथ ही लाबुशेन अब एक ही वनडे मैच में 50 से ज्यादा रन, 3 विकेट और 4 कैच लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो उनसे पहले दुनिया का कोई अन्य खिलाड़ी नहीं बना सका है।
मुझे इसका क्रेडिट लेना अच्छा लगेगा- लाबुशेन
अपने इस जोरदार प्रदर्शन को लेकर उनसे मैच के बाद बात की गई, जिस पर उन्होंने कहा, ‘मुझे इसका क्रेडिट लेना अच्छा लगेगा लेकिन यह मजबूरी में लिया गया बदलाव था। उनकी पारी जितनी लंबी थी, हमें लगा कि स्पीड में कमी हमारे लिए काम करेगी। मुझे लगता है कि टीम में शांति देखना बहुत अच्छा है। हमारी टीम में कुछ युवा खिलाड़ी भी हैं। हम एक दूसरे पर काफी भरोसा करते हैं और उम्मीद है कि हम जीतते रहेंगे।’
ये भी पढ़ें:- UPL 2024: कौन हैं आरव महाजन? ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भरा रोमांच, USN को दिलाई धमाकेदार जीत
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
18 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines