AUS Wins Ashes Series: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में तीसरे एशेज टेस्ट का समापन हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने 435 रनों का लक्ष्य दिया और लग रहा था कि इंग्लैंड काफी आसानी से घुटने टेक देगी. हालांकि, इंग्लिश टीम ने शानदार टक्कर दी और मैच बेहद करीब गया. एक समय पर महसूस हुआ कि इंग्लैंड पहाड़ जैसे टारगेट का पीछा कर लेगी लेकिन विल जैक्स के आउट होने के बाद चीजें पलट गई. ऑस्ट्रेलिया ने 82 रन से एडिलेड टेस्ट जीता और एशेज सीरीज पर कब्जा जमाया.
ऑस्ट्रेलिया ने जीता एडिलेड टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में हुए तीसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 371 रन बनाए. एलेक्स कैरी ने 106 रन की बेहतरीन पारी खेली. जवाब में इंग्लैंड की टीम 286 रन बना पाई. बेन स्टोक्स ने 83 और जोफ्रा आर्चर ने 51 रन बनाकर इंग्लैंड की लाज बचाई, वरना वो इतने रन भी नहीं बना पाते. ऑस्ट्रेलिया के पास 85 रन की बढ़त थी और उन्होंने 349 रन बनाकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया. इंग्लैंड के सामने 435 रन का बड़ा स्कोर था, जिसे चेज करना बेहद मुश्किल नजर आ रहा था.
इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही. जो रूट और हैरी ब्रुक को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वो पारी को बड़ा नहीं कर पाए. जैक क्राउली ने 85 रन की बेहतरीन पारी खेली. जेमी स्मिथ और विल जैक्स के बीच बड़ी पार्टनरशिप हुई और लगने लगा कि इंग्लैंड लक्ष्य के करीब चली जाएगी. स्मिथ के आउट होने के बाद जैक्स ने ब्रायडन कार्स के साथ पार्टनरशिप की. हालांकि, स्मिथ के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पूरी तरह दबदबा बना लिया और जोश टंग का आखिरी विकेट लेकर एडिलेड टेस्ट 82 रन से जीता.
ये भी पढ़ें:- बेटे की 2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी पर छलके मां के आंसू, T20 World Cup के लिए सिलेक्शन पर आया भावुक रिएक्शन
ऑस्ट्रेलिया ने जीती एशेज सीरीज
ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो एशेज टेस्ट जीते. अब एडिलेड टेस्ट में जीत के साथ उन्होंने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 से बढ़त बना ली है. 2015 में आखिरी बार इंग्लैंड ने एशेज सीरीज जीती थी. इसके बाद से अब तक वो इस बड़ी टेस्ट श्रृंखला को अपने नाम नहीं कर पाए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 10 सालों की अपनी बादशाहत जारी रखी और बैजबॉल अंदाज में खेलने वाली इंग्लैंड की टीम का गुरुर तोड़ा.
ये भी पढ़ें:- गिल के टीम इंडिया से बाहर होने पर गौतम गंभीर ने साधी चुप्पी, T20 World Cup सिलेक्शन के बाद VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
12 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines