Australia vs England: स्टीव स्मिथ की अगुवाई में कंगारू टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार आगाज करते हुए इंग्लैंड को पांच विकेट से मात दी। टीम ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट्स में 350 से ज्यादा रनों का पीछा करते हुए पहली टीम बनने का रिकॉर्ड बनाया है। टीम ने इसी के साथ साबित कर दिया है कि वो कमजोर होने के बाद भी खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है।
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को छोड़ा पीछे
इससे पहले आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। पाकिस्तान ने 2023 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 345 रनों का पीछा किया था। लेकिन अब उनका यह रिकॉर्ड इतिहास बन चुका है, जहां अब ऑस्ट्रेलिया टीम सबसे आगे निकल गई है।
यह भी पढ़ें: AUS vs ENG: कैसे ऑस्ट्रेलिया ने बरपाया लाहौर में कहर? हार के बाद जोस बटलर ने दिया जवाब
बेकार गया बेन डकेट का शतक
जोश इंगलिस के जुझारू शतक ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट की 165 रनों की जोरदार पारी को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 86 गेंदों पर 120 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और छह छक्के शामिल रहे। मैच में पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 351 रनों का विशाल स्कोर बनाया।
बेन डकेट ने रचा इतिहास
उन्हें यहां जो रूट का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 78 गेंदों पर 68 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 158 रन जोड़े। इन दोनों के अलावा कप्तान जोस बटलर ने 23 रनों का योगदान दिया। आखिर के ओवरों में जोफ्रा आर्चर ने सिर्फ 10 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 350 के पार पहुंचाया।
इस दौरान डकेट चैंपियंस ट्रॉफी मैच में 150 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले क्रिकेट इतिहास के पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने इस दौरान नाथन एस्टल और एंडी फ्लावर को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 145 रनों के साथ आईसीसी इवेंट में हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया था।
यह भी पढ़ें: CT 2025: जीत के बाद भी टॉप पर नहीं पहुंची ऑस्ट्रेलिया, बाहर हो सकती है 4 टीमें
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर की वापसी पर रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन, अक्षय खन्ना से की तुलना
15 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान
35 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू, फिन एलन और टिम सीफर्ट क्रीज पर
1 hr agoAsian Para Games में दो खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoजापान में भारतीय खिलाड़ी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, लाइफटाइम बैन का खतरा
2 hrs agoIND vs NZ: पहले T20I मैच में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
2 hrs agoक्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला? जानिए मौसम का हाल
3 hrs agoAsian Para Games: सुवर्णा राज ने भारत के लिए जीता 15वां गोल्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
5 hrs agoआज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का तरीका
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines