Virat Kohli: मौजूदा वक्त में दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट प्रारूप छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में कमाल किया है। भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेलने वाले विराट कोहली अब भारतीय टेस्ट जर्सी में नजर नहीं आएंगे। विराट कोहली जब पहली बार क्रिकेट अकादमी में दाखिला लेने के लिए पहुंचे थे, तब कोच राजकुमार ने कहा था कि विराट को छोड़ दो और दूसरे भाई को पढ़ा लो।
विराट कोहली के बारे में राजकुमार ने कही थी बड़ी बात
बचपन के दिनों में विराट कोहली अपने पिता और भाई विकास कोहली के साथ राजकुमार शर्मा की अकादमी पहुंचे। इस दौरान विराट और विकास को बैटिंग करने के लिए भेजा गया। कुछ देर बाद अतुल वासन और राजकुमार शर्मा ने एक दूसरे को कहा कि विराट कोहली को छोड़ दो, दूसरे भाई को पढ़ा लिख लो। विराट की बल्लेबाजी से राजकुमार शर्मा और अतुल वासन खासा प्रभावित हुए थे। वासन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि मुझे वह अच्छी तरह याद है। वह राजकुमार और मेरे साथ हमारी अकादमी में तब आया था जब वह सिर्फ 12 साल का था। मुझे वह पल आज भी याद है। तब भी, उसमें कुछ खास था। हालांकि, हमने कभी नहीं सोचा था कि वह इतनी अविश्वसनीय ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। कोई भी इसकी भविष्यवाणी नहीं कर सकता था।
वासन ने की तारीफ
अतुल वासन ने भारत के लिए 4 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेला है। वासन भी उस वक्त राजकुमार शर्मा की अकादमी में ही मौजूदे थे। उन्होंने विराट को याद करते हुए कहा कि मुझे याद है कि जब मैंने पहली बार सचिन तेंदुलकर के साथ दौरा किया था, तब वह 16 साल के थे। विराट भी खास हैं, लेकिन प्रतिभा के साथ भी कोई सफलता की गारंटी नहीं दे सकता। कई कारकों का सही जगह पर होना जरूरी है। प्रतिभा फोकस बनाए रखने और लगातार अगला कदम उठाने में निहित है। सिर्फ टैलेंट होना ही काफी नहीं है। कई लोगों में प्रतिभा होती है, लेकिन इसे बनाए रखना, विकसित होना और व्यावसायीकरण के बीच जमीन पर बने रहना, सभी प्रारूपों में अलग-अलग दबावों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करना – यह दुर्लभ है। जब सब कुछ सही जगह पर होता है, तो आपको तेंदुलकर और विराट जैसी प्रतिभाएं मिलती हैं।
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
10 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
36 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines