United Arab Emirates vs Pakistan: एशिया कप 2025 से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच टी20 ट्राई सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच पाकिस्तान और यूएई के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच 9 साल के बाद कोई टी20 मैच देखने को मिला। इस मैच में भले ही पाकिस्तान ने जीत हासिल की हो लेकिन यूएई के 25 साल के बल्लेबाज आसिफ खान ने पाक गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 6 छक्कों के साथ 220 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके।
आसिफ खान की ताबड़तोड़ पारी
इस मैच में यूएई की तरफ से आसिफ खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर कूटा। आसिफ ने बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले थे और आसिफ का स्ट्राइक रेट 220 का रहा। हालांकि अपनी इस विस्फोटक पारी से भी आसिफ यूएई को जीत नहीं दिला सकें।
वहीं यूएई की तरफ से गेंदबाजी में जुनैद सिद्दकी और सागहिर खान ने कमाल का प्रदर्शन किया। जुनैद ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। वहीं सागहिर ने 4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।
पाकिस्तान ने जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 207 रन बनाए थे। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सैम अयूब ने 38 गेंदों पर सबसे ज्यादा 69 रनों की पारी खेली थी, इस दौरान सैम के बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के निकले थे। वहीं हसन नावाज ने 26 गेंदों पर 56 रन बनाए थे।
इसके बाद 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की टीम 8 विकेट खोकर 176 रन ही बना पाई थी और पाकिस्तान ने मैच को 31 रनों से जीत लिया था। इस सीरीज में ये पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत है।
ये भी पढ़ें:-DPL 2025: नीतीश राणा ने बल्ले से फिर मचाया तहलका, 8 विकेट से जीतकर फाइनल में पहुंची वेस्ट दिल्ली लायंस
संबंधित खबरें
वर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
5 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
28 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines