Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. हर दिन भारत कई गोल्ड मेडल जीत रहा है. एशियन पैरा गेम्स का तीसरा दिन भी भारत के लिए बेहतरीन साबित हुआ. आयुष वर्मा, प्रवीण कुमार और कुछ अन्य एथलीट्स ने मेडल पर कब्जा किया. प्रवीण ने न सिर्फ हाई जंप में गोल्ड जीता है, बल्कि उन्होंने पैरा गेम्स में नया रिकॉर्ड बना दिया है. अभी इवेंट की शुरुआत ही हुई है और भारत मेडल टैली में छठे स्थान पर है.
आयुष वर्मा ने जीता गोल्ड मेडल
आयुष वर्मा ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करके गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. उन्होंने मेंस शॉट पुट F53 इवेंट में हिस्सा लिया और 8.16 मीटर का थ्रो करके जीत दर्ज की. पहले वह पीछे चल रहे थे, लेकिन पांचवें प्रयास में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इससे पहले आयुष ने मेंस जैवलिन F53/54 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. उनके नाम अब एशियन पैरा गेम्स 2026 में दो मेडल हो गए हैं.
प्रवीण कुमार ने गोल्ड जीतकर भी रचा इतिहास
आयुष वर्मा के बाद प्रवीण कुमार ने भी गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. मेंस हाई जंप T64 इवेंट में प्रवीण ने 2.05 मीटर की हाई जंप के साथ पहला स्थान हासिल किया. दूसरे स्थान पर भारत के बंटी रहे, जिन्होंने 1.92 मीटर ऊंची कूद से सिल्वर मेडल अपने नाम किया. भारत ने 1-2 से हाई जंप इवेंट में दबदबा बनाया.
ये भी पढ़ें:- विमेंस 200 मीटर रेस की टी-12 कैटेगरी में सिमरन शर्मा ने जीता गोल्ड, तेजल बेन को मिला ब्रॉन्ज मेडल
प्रवीण कुमार ने गोल्ड मेडल जीतने के साथ एशियन पैरा गेम्स में इतिहास रच दिया है. उन्होंने गेम्स में मेंस हाई जंप T64 इवेंट में सबसे ऊंची कूद लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है.
शॉट पुट F46 इवेंट में भारत का दबदबा
भारत ने शॉट पुट F46 इवेंट में इतिहास रच दिया. गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज, तीनों मेडल भारत के नाम रहे. सचिन खिलाड़ी ने 15.87 मीटर के अंतिम थ्रो के साथ गोल्ड अपने नाम किया, वहीं मोहम्मद यासेर ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया और परवीन ने 14.94 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया. कोई भी एशियाई देश भारतीय एथलीट्स की बराबरी नहीं कर पाया. पैरा एथलेटिक्स में भारत ने इससे पहले भी कई मेडल जीते हैं. इससे पता चलता है कि भारतीय खिलाड़ी किस तरह एशियन पैरा गेम्स में दबदबा बनाए हुए हैं. अभी भारत के पैरा स्विमिंग, एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग और साइकिलिंग इवेंट होने वाले हैं, जिनमें भी मेडल की पूरी उम्मीद है.
ये भी पढ़ें:- Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड मेडल, 400 मीटर रेस में किया बड़ा कारनामा
संबंधित खबरें
पहले T20I में भुवनेश्वर कुमार को मिलेगा मौका? NZ में रिकॉर्ड बढ़ा रहा टेंशन
1 hr agoकब और कहां होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoटीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के बाद हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास
3 hrs agoशेफाली वर्मा ने 5 छक्के जड़कर रच दिया इतिहास, हरमप्रीत का रिकॉर्ड टूट गया
10 hrs agoपहले टी-20 मैच में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बेंच पर बैठे आ सकते हैं नजर
10 hrs agoतीसरे टी-20 में भारत ने 92 रनों से मारी बाजी, सीरीज पर 3-0 से जमाया कब्जा
11 hrs agoविमेंस 200 मीटर रेस की टी-12 कैटेगरी में सिमरन शर्मा ने जीता गोल्ड
11 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार के पास ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने का मौका
12 hrs agoIND W vs ZIM W: कप्तानी जाने के बाद हरमनप्रीत कौर ने खेली धमाकेदार पारी
12 hrs agoVIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा विराट कोहली का जलवा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines