Asian Games 2026, Team India: जापान के आईची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. अब सबकी नजरें भारतीय मेंस क्रिकेट टीम पर टिकी हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया जल्द ही एशियन गेम्स में एक्शन में नजर आएगी.
भारतीय टीम एक बार फिर गोल्ड अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. जिस दिन भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी, उसी दिन पाकिस्तान की टीम भी अपना पहला मैच खेलेगी. तो चलिए जानते हैं एशियन गेम्स में टीम इंडिया कब अपना पहला मैच खेलेगी.
एशियन गेम्स में टीम इंडिया कब खेलेगी पहला मैच?
एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 24 सितंबर से होने वाला है. ग्रुप स्टेज के पहले मैच में मेजबान जापान और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. उसी दिन हांगकांग चाइना और मलेशिया के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज के खत्म होने के बाद 28 सिंतबर से क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू होंगे. टीम इंडिया को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है.
भारतीय टीम एशियन गेम्स में अपना पहला मैच सोमवार, 28 सितंबर को खेलेगी. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि भारत का सामना किस टीम से होगा. भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है. ऐसे में क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम की भिड़ंत जापान, नेपाल और अफगानिस्तान में से किसी एक टीम से हो सकती है. एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया पहले ही जापान पहुंच चुकी है.
पाकिस्तान भी 28 सितंबर को खेलेगा अपना पहला मैच
टीम इंडिया की तरह पाकिस्तान की टीम भी 28 सितंबर को अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत करेगी. पाकिस्तान को भी सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. पाकिस्तान का पहला मैच 28 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होगा. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ कौन सी टीम होगी, यह अभी तय नहीं हुआ है. भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेंगी.
ये भी पढ़ें- Asian Games में भारतीय शूटर्स का कमाल, महिला स्कीट टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
कहां देख पाएंगे लाइव?
भारत में एशियन गेम्स 2026 का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जा रहा है. क्रिकेट फैंस टीम इंडिया के एशियन गेम्स मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विपराज निगम.
ये भी पढ़ें – 27 सितंबर को सुपर संडे पर होंगे 3 बड़े ODI मुकाबले, भारत समेत 6 टीमें होंगी एक्शन में, जानिए कब और कहां देख पाएंगे LIVE
संबंधित खबरें
इंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 mins ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
58 mins ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
3 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
3 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
5 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines