हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारत को बड़ा झटका, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद मुकुल दहिया को NADA ने किया सस्पेंड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स के आगाज से पहले भारतीय कुश्ती दल को बड़ा झटका लगा है. स्टार फ्रीस्टाइल पहलवाल मुकुल दहिया को डोपिंग टेस्ट में फेल होने के बाद NADA ने उन्हें अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है.

विज्ञापन
NADA ने पहलवान मुकुल दहिया को किया सस्पेंड (PIC Credit -AI)

Asian Games 2026: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. 86 किलोग्राम कैटेगरी में मेडल के प्रबल दावेदार माने जा रहे भारतीय स्टार फ्रीस्टाइल पहलवाल मुकुल दहिया डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं. मुकुल के टेस्ट सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ मेफेनटरफाइन पाया गया है, जिसके बाद नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने उन्हें अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है.

मुकुल इस समय एशियन गेम्स के भारतीय कुश्ती दल के साथ आर्मेनिया के येरेवान में ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा ले रहे हैं. 2026 एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले मुकुल से भारतीय दल को काफी उम्मीदें थी, लेकिन अब NADA द्वारा निलंबन के बाद उनका इस टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल हो गया है.

भारतीय कुश्ती दल को बड़ा झटका

एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले मुकुल दहिया का NADA द्वारा सस्पेंड किया जाना भारतीय कुश्ती दल (WFI) के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. दरअसल, कुछ दिन पहले ही एक अन्य चयनित पहलवान दीपांशु (130 किलोग्राम) को भी डोप टेस्ट में फेल होने के बाद नाडा ने सस्पेंड कर दिया गया था. हालांकि, WFI ने दीपांशु की जगह रोनक दहिया को टीम में शामिल किया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कुश्ती संघ को इस निलंबन के बारे में कोई पूर्व जानकारी नहीं थी. डब्ल्यूएफआई ने पहले ही जुन के पहले सप्ताह में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को पहलवानों की अपनी फाइनल लिस्ट सौंपी दी थी. ऐसे में अब अंतिम समय पर तय टीम में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना बेहद कम है.

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, WFI के सुत्र ने बताया कि, “आमतौर पर हमें संबंधित खिलाड़ी के साथ ही सूचना मिल जाती है, लेकिन इस बार नाडा ने हमें सूचित नहीं किया. हमें पता चला कि लिस्ट 4 अगस्त को अपडेट की गई थी. अगर नाडा ने हमें सूचित किया होता, तो हम मुकुल की जगह किसी और को शामिल कर सकते थे, लेकिन अब उस कैटेगरी में संभवतः देश का कोई खिलाड़ी नहीं होगा.”

ये भी पढ़ें- पूर्व ओलंपियन शिवपाल सिंह पर लगा 10 साल का बैन, डोपिंग मामले में NADA का हंटर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी हुआ था ऐसा

गौरतलब है कि ग्लासगो में आयोजित 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) के इसी तरह की कार्रवाई के कारण भारतीय भारोत्तोल दल का कोटा एक कम कर दिया गया था. 12 भारोत्तोलकों वाली टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स के बर्मिंघम में ट्रेनिंग ली थी, लेकिन कोटा में कटौती के कारण सिर्फ 11 ही प्रतिस्पर्धा कर सके. वहीं, 94 किलोग्राम कैटेगरी में खेलने वाले दिलबाज सिंह को अंतिम समय में टीम में हटा दिया गया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ‘वापसी कर रहा हूं’, एशियन गेम्स से पहले लय में लौटे नीरज चोपड़ा, बेस्ट थ्रो के बाद विरोधियों को दी चेतावनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola