Mirabai Chanu Wins Silver: एशियन गेम्स 2026 में भारत को वेटलिफ्टिंग में पहला सिल्वर मेडल मिल गया है. मीराबाई चानू ने आईची-नागोया में आयोजित इस प्रतियोगिता में 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. वह पहली बार एशियन गेम्स में कोई मेडल जीतने में सफल रही हैं. वह ओंलपिक्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीत चुकी थीं. एशियन गेम्स में भी वह मेडल जीतना चाहती थीं और अब उनका सपना पूरा हो गया है. लगभग तीन दशक बाद भारत ने एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग श्रेणी में मेडल जीता है.
मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल
मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने स्नैच राउंड में तीन प्रयासों में क्रमशः 83 किलो, 85 किलो और 87 किलो वजन उठाया. स्नैच राउंड में वह दूसरे स्थान पर रहीं. इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में मीराबाई चानू ने पहले 107 किलो वजन उठाया और दूसरे प्रयास में वह 111 किलोग्राम लिफ्ट करने में सफल रहीं. मीराबाई ने इस प्रतियोगिता में कुल 198 किलोग्राम वजन उठाया. इसी के चलते उन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया. यह एशियन गेम्स में उनका पहला मेडल है.
नॉर्थ कोरिया की खिलाड़ी ने जीता गोल्ड
नॉर्थ कोरिया की री सोंग-गुम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उन्होंने स्नैच में 94 किलो वजन उठाया, वहीं क्लीन एंड जर्क राउंड में उन्होंने 121 किलोग्राम लिफ्ट करके सभी को हैरान कर दिया. इस प्रतियोगिता में 215 किलोग्राम वजन उठाकर वह गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहीं. वह लगातार तीसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीती हैं. बता दें कि इंडोनेशिया की विजयाना लुलुक डिआनी ट्री ने कुल 191 किलोग्राम भार उठाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें:- Asian Games में भारतीय शूटर्स का कमाल, महिला स्कीट टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
मीराबाई ने पहली बार एशियन गेम्स में जीता मेडल
मीराबाई चानू ने 2014 में पहली बार एशियाड में हिस्सा लिया था और वह नौवें स्थान पर रही थीं. 2018 में संस्करण में वह कमर में चोट के कारण हिस्सा नहीं ले पाई थीं. 2022 में वह वेटलिफ्टिंग में चौथे स्थान पर रही थीं और उन्हें इवेंट के दौरान हिप इंजरी हो गई थी. अब जाकर एशियन गेम्स में उनका खाता खुला है.
भारत का 28 साल का इंतजार खत्म
भारत ने 1998 में बैंकॉक में हुए एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था. कर्णम मल्लेश्वरी ने वुमेंस 63 किलोग्राम श्रेणी में रजत पदक जीता था. इसके बाद भारत ने लगातार संघर्ष किया, लेकिन अब 28 साल बाद मीराबाई चानू ने मेडल का सूखा खत्म किया. यह अपने आप में काफी बड़ी उपलब्धि है.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 LIVE: मीराबाई चानू ने खत्म किया 3 दशकों का इंतजार, भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
4 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
4 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
5 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
5 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
6 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
6 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
6 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines