Asian Games 2026, Lovlina Borgohain Wins Gold: भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किलोग्राम कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. लवलीना ने फाइनल में चीन की खिलाड़ी बाओ ज़ीई को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर गोल्ड मेडल जीता है. इस पूरे मुकाबले में लवलीना का दबदबा देखने को मिला और उन्होंने तीनों राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. खास बात यह रही कि आज (2 अक्टूबर) अपना 29वां जन्मदिन मना रहीं हैं और इस खास मौके पर उन्होंने देश को गोल्ड मेडल का तोहफा दिया है. इसके साथ ही लवलीना ने महिला बॉक्सिंग में भारत के 12 साल के गोल्ड मेडल के इंतजार को भी खत्म कर दिया.
लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
लवलीना बोरगोहेन और चीन की बाओ ज़ियी के बीच महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में कड़ी टक्कर देखने को मिली. चीनी मुक्केबाज ने पहले राउंड में आक्रामक शुरुआत की, लेकिन लवलीना ने धैर्य बनाए रखते हुए सही मौकों पर सटीक पंच लगाए और उन्होंने पहला राउंड 3-2 से अपने नाम किया. इसके बाद दूसरे राउंड में भी लवलीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 से जीत दर्ज की. इसके साथ ही उन्होंने मुकाबले में 2-0 की बढ़त बना ली और गोल्ड मेडल की ओर अपना कदम मजबूत कर दिया.
पहले दो राउंड जीतकर 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकीं लवलीना ने तीसरे राउंड में भी शानदार लय बरकरार रखी. उन्होंने इस राउंड को एकतरफा अंदाज में 5-0 से अपने नाम किया और मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया. यह मौजूदा एशियन गेम्स में भारत का कुल 12वां गोल्ड मेडल है, जबकि बॉक्सिंग से पहला गोल्ड आया है.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
मैरी कॉम के क्लब में हुईं शामिल
इसी के साथ लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया है. वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की सिर्फ दूसरी महिला मुक्केबाज बन गई हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम ने हासिल की थी. मैरी ने 2014 में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर भारत का खाता खोला था. अब लवलीना का नाम भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गया है. इससे पहले पिछले एशियन गेम्स में भी लवलीना के पास गोल्ड जीतने का मौका था, लेकिन फाइनल में हार के कारण उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था.
लवलीना इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी गोल्ड मेडल मुकाबले तक पहुंची थीं, लेकिन वहां भी उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था. लेकिन इस बार उन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर उस कमी को पूरा कर लिया है. लवलीना के बाद अब सभी की नजरें महिला बॉक्सर परवीन और मेंस मुक्केबाज अंकुश के गोल्ड मेडल मुकाबलों पर हैं. भारत के पदकों की संख्या भी अब बढ़कर 70 हो गई है, जिसमें 12 गोल्ड मेडल शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
19 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
35 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines