Live Updates
Asian Games 2026 LIVE: टीम इंडिया ने हॉकी में जीता गोल्ड
महिला हॉकी के फाइनल में भारत ने चीन को हराकर गोल्ड अपने नाम कर लिया है.
Asian Games 2026 LIVE: तीसरा क्वार्टर हुआ खत्म
महिला हॉकी के फाइनल का तीसरा क्वार्टर खत्म हो गया है. भारत अभी भी 1-0 की बढ़त के साथ गोल्ड की रेस में है.
Asian Games 2026 LIVE: चीन ने दबाव बनाया
चीन लगातार भारत के गोल पोस्ट पर अटैक कर रहा है. भारतीय डिफेंस ने बिल्कुल भी गलती नहीं की. अनुभवी गोलकीपर सविता पुनिया ने अपने शानदार बचाव से सभी का दिल जीत लिया है.
Asian Games 2026 LIVE: हाफटाइम तक भारत आगे
महिला हॉकी के फाइनल का हाफटाइम हो गया है. भारत ने मुकाबले में पकड़ बनाई हुई है. टीम इंडिया 1-0 से आगे है.
Asian Games 2026 LIVE: पहले क्वार्टर में भारत आगे
महिला हॉकी फाइनल का पहला क्वार्टर खत्म हो गया है. भारत ने चीन पर 1-0 की बढ़त बना रखी है.
Asian Games 2026 LIVE: भारत ने मारा पहला गोल
10वें मिनट में लालरेमसियामी ने भारत की तरफ से पहला गोल दागा. उन्होंने शानदार रिवर्स हिट के दम पर बेहतरीन तरीके से गोल किया.
Asian Games 2026 LIVE: भारत और चीन में बराबरी की टक्कर
महिला हॉकी का फाइनल भारत और चीन के बीच शुरू हो गया है. शुरुआत में दोनों टीमों का दबदबा देखने को मिला. 7वें मिनट तक भारत और चीन 0-0 से बराबर हैं.
Asian Games 2026 LIVE: 4:30 बजे शुरू होगा फाइनल
महिला हॉकी का फाइनल मैच देरी से शुरू होने वाला है. रिपोर्ट के अनुसार दोनों टीमें की बसें वेन्यू तक जाते समय ट्रैफिक जाम में फंस गई थीं. अब मुकाबला 4.30 बजे से शुरू होगा.
Asian Games 2026 LIVE: हॉकी फाइनल मैच
भारतीय महिला हॉकी टीम का गोल्ड के लिए मुकाबला चीन से होगा. दोनों टीमों के बीच तगडे़ मैच की उम्मीद है. टीम इंडिया से गोल्ड की उम्मीद की जा रही है. थोड़ी देर में मैच की शुरुआत होगी.
Asian Games 2026 LIVE: अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड
भारत का बॉक्सिंग में छठा मेडल आ गया है. 80 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में भारत के अंकुश पंघाल ने कोरिया के किन मिएनसांग को 4-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है.
Asian Games 2026 LIVE: सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड मेडल
मेंस फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के गोल्ड मेडल मुकाबले में ताजिकिस्तान के अब्दुलमाझिद कुदिएव के खिलाफ सुजीत कलकल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने मुकाबला जीतकर गोल्ड अपने नाम किया.
Asian Games 2026 LIVE: सुजीत की खराब शुरुआत
मेंस फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के गोल्ड मुकाबले में भारत के सुजीत कलकल की खराब शुरुआत देखने को मिली है. ताजिक पहलवान 4-0 से आगे हो गए हैं.
Asian Games 2026 LIVE: परवीन हुड्डा ने महिला 65 किग्रा वर्ग में जीता गोल्ड
वुमेंस 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में भारत की परवीन हुड्डा ने चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को रोमांचक मुकाबले में 3-2 के स्प्लिट डिसीजन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया.
Asian Games 2026 LIVE: बराबरी पर मुकाबला
पहला राउंड परवीन हुड्डा ने अपने नाम किया. उन्होंने दूसरे राउंड में भी अच्छी शुरुआत की. हालांकि वो मोमेंटम नहीं बना पाई. चेन निएन-चिन ने वापसी करते हुए दूसरा राउंड 10-9 से अपने नाम कर लिया है.
Asian Games 2026 LIVE: परवीन हुड्डा की गोल्ड पर नजरें
वुमेंस 65 किग्रा वर्ग में भारत की परवीन हुड्डा गोल्ड के लिए उतर चुकी हैं. चीनी खिलाड़ी से उनका मुकाबला शुरू हो गया है.
Asian Games 2026 LIVE: भारत के लिए आने वाले 4 अहम मुकाबले
बॉक्सिंग
दोपहर 2:15 बजे: परवीन का सामना चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन से होगा. यह महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग का गोल्ड मेडल मुकाबला है.
दोपहर 2:45 बजे: अंकुश पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में किम मिनसियोंग के खिलाफ उतरेंगे. यहां भी दांव पर गोल्ड मेडल होगा.
कुश्ती
दोपहर 2:46 बजे: सुजीत पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के गोल्ड मेडल मुकाबले में ताजिकिस्तान के अब्दुलमजीद कुडिएव से भिड़ेंगे.
दोपहर 3:58 बजे: दीपांशी पदक पक्का करने के लिए कजाकिस्तान की जेनेप बायानोवा के खिलाफ मुकाबला करेंगी.
Asian Games 2026 LIVE: भारतीय मेंस सेपकटकराव टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मेंस सेपकटकराव टीम ने क्वाड्रेंट इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. मलेमंगनबा सिंह सोरोखाइबम, राम कुमार शर्मा, बॉबी कुमार और आकाश युमनाम की भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जापान के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. जापान ने दोनों सेट 15-12 और 15-13 से अपने नाम किए. सेमीफाइनल में हार के बावजूद भारतीय टीम ने कांस्य पदक हासिल किया.
Asian Games 2026 LIVE: रग्बी 7s में भारत की ऐतिहासिक जीत
भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में रग्बी 7s में 16 साल बाद पहली जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 26-5 से मात दी. इस जीत के साथ भारतीय टीम अब 5वें से 8वें स्थान के वर्गीकरण मुकाबले में पहुंच गई है, जहां उसका सामना सिंगापुर से होगा.
Asian Games 2026 LIVE: परवीन के पास गोल्ड जीतने का मौका
लवलीना बोरगोहेन के गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब भारतीय फैंस की नजरें परवीन के खिताबी मुकाबले पर होंगी. महिलाओं के 65 किलोग्राम वर्ग के गोल्ड मेडल मैच में परवीन का सामना चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन से होगा. दोनों मुक्केबाजों के बीच यह मुकाबला दोपहर 2:15 बजे खेला जाएगा, जिसमें परवीन की नजरें गोल्ड जीतने पर होंगी.
Asian Games 2026 LIVE: भारतीय मेंस रिकर्व टीम ने जीता सिल्वर मेडल
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मेंस रिकर्व आर्चरी टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत को साउथ कोरिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. कोरियाई टीम ने लगातार दो सेट जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि भारतीय टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.
Asian Games 2026 LIVE: दूसरे सेट में भारत को लगा झटका
रिकर्व मेंस टीम इवेंट के गोल्ड मेडल मुकाबले में भारतीय टीम को दूसरे सेट में निराशा का सामना करना पड़ा. साउथ कोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह सेट 57-50 के अंतर से अपने नाम किया. दूसरे सेट में मिली हार के बाद कोरियाई टीम ने मुकाबले में 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है. भारतीय टीम अब अगले सेट में वापसी करते हुए स्कोर बराबर करने की कोशिश करेगी.
Asian Games 2026 LIVE: भारतीय मेंस रिकर्व टीम ने गोल्ड मेडल मैच में बनाई जगह
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मेंस रिकर्व आर्चरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है. सेमीफाइनल में भारत ने ईरान की टीम को एकतरफा अंदाज में 6-0 से हराया. इस जीत के साथ भारतीय टीम अब गोल्ड मेडल के लिए साउथ कोरिया की टीम से भिड़ेगी.
Asian Games 2026 LIVE: सुजीत ने ओलंपिक चैंपियन को हराकर फाइनल में बनाई जगह
पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में भारत के सुजीत कलकल ने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और घरेलू फेवरेट जापान के कोतारो कियोका को 3-3 के स्कोर पर हराकर फाइनल में जगह बना ली है. यह भारतीय पहलवान के लिए बड़ी उपलब्धि है. अब सुजीत का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 2:46 बजे खेला जाएगा.
Asian Games 2026 LIVE: लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड मेडल
एशियन गेम्स 2026 में भारत की लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में लवलीना ने चीन की बाओ ज़ीई को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर स्वर्ण पदक जीता.
Asian Games 2026 LIVE: सेलिंग में नेत्रा कुमानन ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
महिलाओं की डिंगी इवेंट में भारत की नेत्रा कुमानन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. पहली फाइनल रेस में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए दूसरी रेस जीत ली.दोनों फाइनल रेस के बाद नेत्रा और हांगकांग की स्टेफनी लुईस नॉर्टन के अंक बराबर थे. हालांकि, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में नेत्रा के बेहतर प्रदर्शन के चलते भारतीय खिलाड़ी को तीसरे स्थान पर जगह मिली और भारत ने सेलिंग में एक और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया.
Asian Games 2026 LIVE: लवलीना ने जीता पहला राउंड
पहले राउंड की शुरुआत में चीन की बाओ ने कई पंच लगाए, लेकिन लवलीना ने भी शानदार जवाबी हमले किए. भारतीय मुक्केबाज ने थोड़ा समय लेते हुए अपने पंचों से प्रभाव छोड़ा और 3-2 के अंतर से पहला राउंड अपने नाम कर लिया.
Asian Games 2026 LIVE: दीपांशी रेपेचेज राउंड में उतरेंगी
महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में भारत की दीपांशी अब रेपेचेज राउंड में मुकाबला करेंगी. वह अपने पिछले मुकाबले में जापान की युई सुसाकी से हार गई थीं, जिसके बाद उन्हें रेपेचेज में खेलने का मौका मिला है. अब दीपांशी का सामना कंबोडिया की डिट सैमनांग से होगा.
Asian Games 2026 LIVE: सेमीफाइनल में पहुंचे सुजीत
पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में भारत के सुजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान के अब्बास इब्राहिमजादेसवादकौही को 10-0 से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ सुजीत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारतीय पहलवान ने मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और शानदार अंदाज में जीत दर्ज की.
Asian Games 2026 LIVE: आर्चरी में मिक्स्ड रिकर्व टीम ने जीता सिल्वर मेडल
आर्चरी के मिक्स्ड रिकर्व इवेंट के गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत की कुमकुम और धीरज की जोड़ी को चीन के खिलाफ 5-3 से हार का सामना करना पड़ा. चार सेट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय जोड़ी को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. रिकर्व मिक्स्ड इवेंट में भारत ने पहली बार कोई पदक अपने नाम किया है.
Asian Games 2026 LIVE: तीसरे सेट के बाद भारतीय जोड़ी 4-2 से पीछे
आर्चरी के मिक्स्ड रिकर्व इवेंट के गोल्ड मेडल मुकाबले के तीसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया और 2 अंक हासिल किए. हालांकि, तीन सेट के बाद भारत अभी भी चीन से 4-2 से पीछे चल रहा है.
Asian Games 2026 LIVE: रिकर्व मिक्स्ड टीम फाइनल में भारतीय जोड़ी 4-0 से पीछे
भारत और चीन के बीच आर्चरी रिकर्व मिक्स्ड इवेंट का गोल्ड मेडल मुकाबला जारी है. दूसरे सेट के बाद भारत की कुमकुम और धीरज की जोड़ी 0-4 से पीछे चल रही है. ऐसे में भारतीय जोड़ी के लिए अब वापसी करना काफी चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है.
Asian Games 2026 LIVE: लवलीना की नजरें गोल्ड मेडल पर
भारतीय स्टार महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन भी आज एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल के लिए रिंग में उतरेंगी. महिलाओं की 75 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में उनका सामना चीन की बाओ ज़ियी से होगा. दोनों मुक्केबाजों के बीच यह खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा.
Asian Games 2026 LIVE: वॉलीबॉल में भारत की शानदार जीत
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ कोरिया को 3-1 से हरा दिया. पुरुष वर्ग के 5वें से 8वें स्थान के मुकाबले में भारत ने 25-16, 25-20, 23-25, 25-23 के स्कोर से जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने शुरुआती दो सेट जीतकर मुकाबले में बढ़त बनाई और तीसरे सेट में मिली हार के बाद चौथे सेट में वापसी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया.
Asian Games 2026 LIVE: भारत ने महिलाओं की स्किफ इवेंट में जीता ब्रॉन्ज
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने सेलिंग की महिलाओं की स्किफ इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा की भारतीय जोड़ी ने शुरुआत में चौथा स्थान हासिल किया था, लेकिन चीन की टीम को कुछ रेसों से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद भारत की रैंकिंग में एक स्थान का सुधार हुआ. चीन के खिलाफ कार्रवाई के बाद भारतीय जोड़ी तीसरे स्थान पर पहुंच गई और इस तरह हर्षिता तोमर व शीतल वर्मा ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया.
Asian Games 2026 LIVE: रिकर्व मिक्स्ड टीम ने फाइनल में बनाई जगह
तीरंदाजी में रिकर्व मिक्स्ड टीम इवेंट के सेमीफाइनल में भारत की धीरज और कुमकुम की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान की जोड़ी को 5-3 से हरा दिया. इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने गोल्ड मेडल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब फाइनल में धीरज और कुमकुम की जोड़ी का सामना चीन की जोड़ी से होगा, जहां दोनों की नजरें गोल्ड मेडल जीतने पर होंगी.
Asian Games 2026 LIVE: रिकर्व मिक्स्ड टीम सेमीफाइनल में भारत-जापान की टक्कर
आर्चरी के रिकर्व मिक्स्ड टीम इवेंट के सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना जापान से होगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 8:20 बजे शुरू होगा. भारत की ओर से कुमकुम और धीरज की जोड़ी मैदान पर उतरेगी और उनकी नजरें फाइनल में जगह बनाने पर होंगी. वहीं, इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम का गोल्ड मेडल मैच में चीन की जोड़ी से सामना होगा.
Asian Games 2026 LIVE: कुश्ती में सुजीत को मिली शानदार जीत
कुश्ती में लगातार तीन हार के बाद भारतीय टीम को आखिरकार पहली जीत मिल गई. पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में सुजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान के सैयद उमर जज़ई को 13-3 से हराया. इस जीत के साथ सुजीत ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की ओर कदम बढ़ाया और दिन की शुरुआत में लगातार मिली तीन हार के बाद भारत को कुश्ती में पहली सफलता दिलाई.
Asian Games 2026 LIVE: कुश्ती में प्रिया और रजत को भी मिली हार
दीपांशी की हार के बाद कुश्ती में भारत को लगातार दो और हार मिली है. महिला 76 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में प्रिया को किर्गिस्तान की क्यज़ी मेडेट के खिलाफ 6-1 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद पुरुषों के फ्रीस्टाइल 125 किलोग्राम वर्ग में रजत रुहाल भी राउंड ऑफ-16 में जीत दर्ज नहीं कर सके. उन्हें कजाकिस्तान के येदिगे कासिमबेक ने मात दी.
Asian Games 2026 LIVE: कुश्ती में दीपांशी को मिली हार
कुश्ती के मुकाबलों की शुरुआत भारतीय पहलवान दीपांशी के लिए निराशाजनक रही. महिला 50 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में उन्हें चार बार की चैंपियन जापान की युई सुसाकी के खिलाफ 11-0 से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, दीपांशी की पदक जीतने की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं. अगर सुसाकी फाइनल में पहुंचती हैं, तो दीपांशी को रेपेचेज के जरिए ब्रॉन्ज मेडल की रेस में वापसी करने का मौका मिल सकता है.
Asian Games 2026 LIVE: वर्चुअल ताइक्वांडो में भारत की जीत
भारत की कशिश मलिक ने एशियन गेम्स 2026 में मिश्रित व्यक्तिगत वर्चुअल ताइक्वांडो स्पर्धा के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने हांगकांग, चीन की सिउ वाई लैम को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. वर्चुअल ताइक्वांडो को इस बार पहली बार एशियन गेम्स में शामिल किया गया है, ऐसे में कशिश की जीत भारत के लिए खास उपलब्धि है.
Asian Games 2026 LIVE: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने पहली बार रिकर्व इवेंट में जीता गोल्ड
भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रिकर्व इवेंट में एशियन गेम्स का अपना पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. भारत की कुमकुम, अंकिता और कीर्ति की तिकड़ी ने फाइनल में 10 बार की ओलंपिक चैंपियन साउथ कोरिया को 5-3 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
Asian Games 2026 LIVE: भारतीय महिला तीरंदाजी रिकर्व फाइनल शुरू
महिला तीरंदाजी रिकर्व फाइनल शुरू हो चुका है. सेमीफाइनल में चीन पर शानदार जीत के बाद, भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम फाइनल में दक्षिण कोरिया के खिलाफ उतरेगी. भारतीय टीम में कीर्ति, अंकिता भाकत और कुमकुम मोहद शामिल हैं. उनका मुकाबला कोरिया की कांग चेयॉन्ग, ली युंजी और ओह येजिन से होगा.
Asian Games 2026 LIVE: भारतीय महिला सेपकटकरा क्वाड्रेंट टीम सफर खत्म
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला सेपकटकरा क्वाड्रेंट टीम का सफर खत्म हो गया है. टीम को ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में थाईलैंड के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने ग्रुप स्टेज के तीनों मुकाबले गंवाए और 3 मैचों में 3 हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गया.
Asian Games 2026 LIVE: भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने फाइनल में बनाई जगह
भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है. भारत की महिला तीरंदाजों ने सेमीफाइनल में चीन को 5-1 से हराकर पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बनाई है. इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. अब फाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया की मजबूत टीम से होगा. दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6:50 बजे खेला जाएगा.
Asian Games 2026 LIVE: महिला रिकर्व तीरंदाजी के सेमीफाइनल में भारत ने चीन पर 2-0 की बढ़त बनाई
दिन के पहले मुकाबले में महिला रिकर्व तीरंदाजी के सेमीफाइनल में भारत और चीन आमने-सामने हैं. भारत की ओर से कुमकुम मोहद, अंकिता भाकत और कीर्ति की तिकड़ी मैदान में है, जबकि चीन की टीम में युवेई हुआंग, क्यूई यू और जिंगयी झू शामिल हैं. दोनों टीमों की नजर फाइनल में जगह बनाने और गोल्ड मेडल की ओर एक कदम बढ़ाने पर है.
Asian Games 2026 LIVE: आज 10 मेडल दांव पर
एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को भारत के लिए करीब 10 मेडल दांव पर हो सकते हैं. आर्चरी, हॉकी, कुश्ती और बॉक्सिंग में भारत को गोल्ड जीतने की भी उम्मीद होगी. फिलहाल भारत के कुल पदकों की संख्या 65 है, जिसमें 10 गोल्ड, 23 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं, मेडल टैली में भारत 8वें पायदान पर है.
Asian Games 2026 एशियन गेम्स 2026 का 13वां दिन भारत के लिए शानदार रहा है. आज भारतीय दल ने छह गोल्ड मेडल जीते हैं. बॉक्सर अंकुश पंघाल के मेंस के 80 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता. सुजीत कलकल ने रेसलिंग के मेंस के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में गोल्ड अपने नाम किया. बॉक्सर परवीन हुड्डा ने वुमेंस के 65 किग्रा और लवलीना बोरगोहेन ने विमेंस के 75 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया. आज सुबह भारतीय वुमेंस तीरंदाजी टीम की रिकर्व इवेंट में गोल्ड जीत से दिन की शानदार शुरुआत हुई थी. दिन के आखिरी समय में भारतीय वुमेंस हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद गोल्ड मेडल अपने नाम किया. भारत के अब एशियन गेम्स 2026 में 16 गोल्ड मेडल हो गए हैं.
भारत में कहां देखें एशियन गेम्स LIVE?
एशियन गेम्स 2026 के सभी इवेंट्स और मैचों का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जा रहा है. इसके अलावा, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी. एशियन गेम्स से जुड़े मुख्य अपडेट्स जानने के लिए आप News 24 को फॉलो कर सकते हैं.
एशियन गेम्स के पल-पल अपडेट्स
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
7 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
7 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines