Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की धमाकेदार शुरुआत हुई. उनकी भिड़ंत पूल B में उज्बेकिस्तान से हुई. काकामीगाहारा के गिफू प्रिफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में भारत के लिए दीपिका सेहरावत ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और अकेले ही 8 गोल दाग दिए. टीम इंडिया ने 19-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज करके एशियन गेम्स 2026 में अपनी छाप छोड़ दी और बता दिया कि वह मेडल जीतने की बड़ी दावेदार हैं.
भारतीय महिला टीम की धमाकेदार जीत
उज्बेकिस्तान के खिलाफ पूल B के शुरुआती मैच में टीम इंडिया ने पूरी तरह से डॉमिनेट किया. दीपिका सेहरावत के 8 गोल के अलावा इशिका चौधरी ने 3 गोल दागे, वहीं लालरेमसिआमी और नवनीत कौर ने भी 2 गोल किए. बलजीत कौर, नेहा गोयल, लालथांतलुआंगी और साक्षी राणा ने एक-एक गोल किया. भारत ने कुल 19 गोल दाग दिए, वहीं जवाब में उज्बेकिस्तान एक भी गोल नहीं कर पाई. मैच के दौरान भारत के पास 62% गेंद पर कब्जा था. इस मैच के जरिए दिग्गज गोलकीपर सविता पुनिया भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. वह वंदना कटारिया के साथ संयुक्त रूप से नंबर 1 हैं.
दीपिका सेहरावत ने रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026 में पूल B के शुरुआती मैच में दीपिका सेहरावत ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने एक मैच में 8 गोल करके इतिहास रच दिया है. वह एशियन गेम्स में किसी भी महिला खिलाड़ी द्वारा एक मैच में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. बता दें कि 8 में से 6 गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए आए हैं.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026: सेमीफाइनल में पाकिस्तान की हार, श्रीलंका की महिला टीम ने फाइनल में बनाई जगह
कब होगा भारत का अगला मैच?
भारतीय महिला हॉकी टीम की एशियन गेम्स 2026 में अगली भिड़ंत इंडोनेशिया से होगी. पूल B में यह टीम इंडिया का दूसरा मैच होगा. 21 सितंबर को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी और फैंस सुबह 9:30 बजे से इस मैच का आनंद ले सकते हैं. इस ग्रुप में भारत-इंडोनेशिया के अलावा जापान, थाईलैंड और सिंगापुर शामिल हैं.
LA ओलंपिक्स पर टीम इंडिया की नजर
टीम इंडिया के लिए FIH वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 यादगार साबित हुआ. वह इस टूर्नामेंट में पांचवें स्थान पर रही. यह वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. भारतीय टीम इसी आत्मविश्वास के साथ एशियन गेम्स का हिस्सा बनी है और उसने नागोया में शानदार शुरुआत की है. भारतीय टीम की नजर गोल्ड मेडल पर होगी, क्योंकि इसके जरिए वह LA 2028 ओलंपिक्स के लिए सीधे क्वालीफाई कर लेगी.
ये भी पढ़ें:- एशियन गेम्स 2026 में खुला भारत का खाता, महिला राइफल टीम के बाद इलावेनिल वलारिवन ने भी जीता सिल्वर
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
4 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
6 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines