Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के दौरान नया विवाद शुरू हो गया है. भारतीय मेंस रोइंग टीम के सदस्य मैनेजमेंट से बेहद निराश हैं. दरअसल, इवेंट शुरू होने से ठीक पहले टीम के सदस्यों में मैनेजमेंट ने कुछ बदलाव किए हैं. इसी वजह से अब भारतीय रोवर्स ने मंगलवार को ट्रेनिंग नहीं करने की धमकी दी और यह भी कहा कि वह हड़ताल पर आ सकते हैं. प्रतियोगिता से दो दिन पहले किए बदलाव विवाद का मुख्य कारण बने हैं.
एशियन गेम्स में नया विवाद शुरू
20 सितंबर को रोइंग प्रतियोगिताएं शुरू होने वाली थीं. हालांकि, डुजुआन तूफान के कारण शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया गया और अब 23 सितंबर को रोइंग इवेंट का आयोजन किया जाएगा. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को ट्रेनिंग सेशन के बाद अचानक टीम मैनेजमेंट ने स्क्वाड में बदलाव किए. उन्होंने रोवर्स को अलग-अलग इवेंट में भेज दिया और रिजर्व लिस्ट में मौजूद खिलाड़ियों को टीम में जगह दे दी. यह फैसला एथलीट्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने साफ कर दिया है कि वह हड़ताल करेंगे और ट्रेनिंग करने भी नहीं आएंगे.
टीम मैनेजमेंट द्वारा मामले को सुलझाने और बड़े इवेंट के दौरान इस विवाद को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. उनका प्रयास है कि निर्धारित समय पर प्रैक्टिस शुरू हो जाए. माना जा रहा है कि इवेंट से ठीक पहले रोइंग क्रू में बदलाव करना गलत फैसला है और इससे भारत की जीत की संभावना को झटका लग सकता है. एथलीट्स चाहते हैं कि प्रतियोगिता में सबसे बेस्ट टीम को उतारा जाए.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 LIVE: बैडमिंटन में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका, महिला टीम मेडल की रेस से बाहर
टीम में हुए क्या बदलाव?
मेंस डबल स्कल्स इवेंट में हिस्सा लेने वाले नवदीप सिंह और कुलविंदर सिंह को क्वाड्रपल स्कल्स में भेज दिया गया. रिजर्व खिलाड़ी सौरव कुमार को कॉक्सलेस फोर इवेंट से हटा दिया गया और विपुल घुर्डे को मेंस पेयर इवेंट के लिए भेजा गया. रिजर्व खिलाड़ी जसमेल सिंह को भी फोर टीम में शामिल कर दिया. इसके अलावा भी क्रू में कई अलग-अलग तरह के बदलाव हुए हैं.
क्या है खिलाड़ियों की मांग?
एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले इस तरह का बदलाव करना सही नहीं माना जा रहा है. एक सीनियर ऑफिशियल ने बताया कि मेडिकल एमरजेंसी में बदलाव किया जा सकता है, लेकिन बिना किसी समस्या के इतने चेंज सवाल खड़े कर रहा है. PTI ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि टीम में बदलाव और इवेंट्स में खिलाड़ियों की जगह बदलने के बाद एथलीट्स ने खाना छोड़ दिया है. वह हड़ताल करने के मूड में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs JPN T20I LIVE Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-जापान के बीच मैच? जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
6 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
6 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
7 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
7 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
8 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
8 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
8 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines