हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asian Games 2026 में भारत के नाम हुआ तीसरा मेडल, एयर राइफल टीम ने सिल्वर पर जमाया कब्जा

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए तीसरा मेडल मेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता. रुद्रांकक्ष पाटिल, पार्थ माने और हिमांशु ढिल्लों के ट्रियो ने 21 सितंबर को सिल्वर मेडल पर कब्जा किया.

विज्ञापन
एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने तीसरे मेडल पर किया कब्जा (Image: X)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत ने 20 सितंबर को दो मेडल पर कब्जा किया था. अब भारत ने इस प्रतियोगिता में अपना तीसरा पदक भी जीत लिया है. सोमवार को जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारत की मेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और सिल्वर मेडल पर कब्जा कर लिया. रुद्रांकक्ष पाटिल, पार्थ माने और हिमांशु ढिल्लों की तिकड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 1890.1 स्कोर के साथ 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे.

भारत ने तीसरे मेडल पर जमाया कब्जा

आईची-नागोया में हुए मेंस 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में चीन, भारत और साउथ कोरिया के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. भारत के लिए रुद्रांकक्ष पाटिल, पार्थ माने और हिमांशु ढिल्लों के ट्रियो ने मिलकर 1890.1 स्कोर दर्ज किया और शूटिंग में भारत को अपना तीसरा मेडल दिलाया. बता दें कि रुद्रांकक्ष का प्रदर्शन भारतीय ट्रियो टीम में सबसे बढ़िया था. उन्होंने कुल 631.8 अंक दर्ज किए. पार्थ माने ने 628.3 और हिमांशु ढिल्लों ने 630.0 स्कोर हासिल किया. ये तीनों ही निजी रैंकिंग के मामले में टॉप 10 में रहे, जिस वजह से वे ओवरऑल रैंकिंग में भी ऊपर रहे.

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026: हॉकी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, इंडोनेशिया को 13-1 से हराया

विज्ञापन

चीन ने जीता गोल्ड पदक

भारत ने 1890.1 अंक के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया, वहीं चीन ने गोल्ड मेडल जीता. चीन के ट्रियो (शेंग लिहाओ, मा सिहान, झांग चांगहोंग) ने 1899.0 अंक हासिल किए. भारतीय टीम उनसे सिर्फ 8.9 पॉइंट पीछे रह गई. साउथ कोरिया ने मेंस 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में 1884.2 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया.

भारत ने शूटिंग में हासिल किए तीनों मेडल

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने तीन मेडल जीते हैं और तीनों ही शूटिंग में आए हैं. पहला पदक वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम प्रतियोगिता में भारत ने अपने नाम किया था. एल्वेनिल वलारिवान, सोनम मस्कार और विदारसा विनोद की तिकड़ी ने सिल्वर मेडल जीता था. इसके अलावा एल्वेनिल वलारिवान ने वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में सिल्वर पर कब्जा किया था.

विज्ञापन

अब 10 मीटर एयर राइफल प्रतिगोगिता में ही भारत ने फिर से मेडल जीता है. कहा जा सकता है कि भारत के लिए एशियन गेम्स शूटिंग इवेंट्स के लिहाज से बेहतरीन साबित हुआ है. एशियन गेम्स 2026 में भारत की आज कई प्रतियोगिता होने वाली हैं, जिसमें कुछ मेडल मैच भी शामिल हैं. ऐसे में भारत के खाते में कई और मेडल जुड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 में भारत की धमाकेदार शुरुआत, महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola