Asian Games 2026, India vs Afghanistan Quarter-final: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम सोमवार, 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत को बेहतर ICC रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है.
क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. ऐसे में दोमों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल मुकाबला और इसे कब और कहां लाइव देख सकते हैं.
कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल मुकाबला?
टीम इंडिया को क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रुप-A के दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से भिड़ना था, जो कि अब तय हो गया. अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज में खेले दो मुकाबलों में से एक जीत हासिल की और एक में हार का सामना करना पड़ा. अफगानिस्तान की टीम ने ग्रुप-ए में दूसरे नंबर पर रहकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और अब उसका मुकाबला भारत से होगा. भारत और अफगानिस्तान की टीमें एशियन गेम्स 2026 के दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी.
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला सोमवार, 28 सितंबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 9:30 बजे टॉस होगा. यह एक टी20 मुकाबला है और अगर पूरे 20-20 ओवर का मैच होता है तो मुकाबला दोपहर करीब 2 बजे तक खत्म हो जाएगा.
कहां देख पाएंगे IND vs AFG एशियन गेम्स मैच लाइव?
भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स के टीवी चैनलों पर लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं. वहीं, सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- 2027 वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, संन्यास की अटकलों पर लगाया ब्रेक
Asian Games 2026: भारत और अफगानिस्तान का पूरा स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, विपराज निगम, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर और अर्शदीप सिंह.
अफगानिस्तान: दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, इमरान मीर, फैसल खान शिनोजादा, फरमानुल्लाह सफी, इसमत आलम, नांग्याल खरोती, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदजई और अब्दुल्ला अहमदजई.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: शुभमन गिल पहले वनडे मैच में खेलेंगे या नहीं? कोच ने दिया कप्तान की चोट पर बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
1 hr agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
2 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines