हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा. दोनों टीमों के बीच यह हाई वोल्टेज मुकाबला 3 अक्टूबर को निसिन में खेला जाएगा. यहां जानिए भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबले की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स.

विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच 3 अक्टूबर को होगा गोल्ड मेडल मुकाबला (PIC Credit -ANI)

Asian Games 2026, India vs Pakistan Gold Medal Match: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मेंस क्रिकेट का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमें 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी. डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया है. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजरें पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम करने पर होंगी.

ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है. गोल्ड के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. इससे पहले आइए आपको भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी देते है, ताकि आप इस मुकाबले का रोमांच मिस न कर सकें.

भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट का फाइनल यानी गोल्ड मेडल मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह हाई वोल्टेज मुकाबला जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होगा.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK गोल्ड मेडल मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा. स्थानीय समय के अनुसार मैच दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी सुबह 9:30 बजे टॉस होगा. भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि पाकिस्तान की कमान साहिबजादा फरहान के हाथों में है.

टीवी पर कहां देखें IND vs PAK फाइनल लाइव?

भारत बनाम पाकिस्तान एशियन गेम्स 2026 फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर Sony Sports Network पर किया जाएगा. हिंदी में मैच Sony Sports 3 पर, जबकि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में Sony Sports 4 पर प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा, DD Sports पर भी इस मुकाबले का लाइव प्रसारण उपलब्ध होगा. भारतीय फैंस घर बैठे टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल के जरिए बिल्कुल मुफ्त में लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं.

विज्ञापन

मोबाइल और लैपटॉप पर कहां देखें IND vs PAK मैच लाइव?

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर भारत-पाकिस्तान का गोल्ड मेडल मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLIV) पर उपलब्ध होगी. फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के जरिए लाइव मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान T20 हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है. इनमें भारत ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को 3 मुकाबलों में सफलता मिली है.

IND vs PAK Final: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, यश ठाकुर और विप्रज निगम.

विज्ञापन

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, साद मसूद, सैम अयूब, सुफयान मोकीम, उस्मान खान और मोहम्मद वसीम जूनियर.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola