हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asian Games 2026 Highlights: भारत ने 9वें दिन जीते 8 मेडल, जैवलिन थ्रो में यशवीर-रोहित ने किया कमाल

एशियन गेम्स में 9वें दिन भारतीय दल को तगड़ी सफलता मिली है. एथलेटिक्स में भारत ने छह मेडल अपने नाम किए. वहीं भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया. जैवलिन थ्रो में एथलीट्स ने मेडल जीते हैं.

विज्ञापन
9वें दिन भारत नहीं जीत पाया गोल्ड (Photo: X)

Live Updates

19:53 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: भारत के आज के इवेंट हुए खत्म

आज की लाइव कवरेज खत्म हो गई है. भारत के खाते में अब कुल 45 मेडल आ चुके हैं. 

19:05 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: वुमेंस की 4x100 मीटर रिले

वुमेंस की 4x100 मीटर रिले में भारत की अबिनया राजराजन, तमन्ना, स्नेहा सत्यनारायण और सुदेशना शिवंकर ने हिस्सा लिया. टीम इंडिया के खिलाड़ी चौथे नंबर पर रहे. हालांकि सभी ने इस सीजन अपना बेस्ट प्रदर्शन दिया है. चीन ने इस इवेंट में आसानी से गोल्ड जीत लिया.

18:21 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: जैवलिन थ्रो में भारत ने जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

जैवलिन थ्रो में भारत ने 2 मेडल अपने नाम कर लिया है. भारत के लिए यशवीर सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. वहीं रोहित यादव को ब्रॉन्ज मेडल मिल गया है. हालांकि भारत को नीरज चोपड़ा की कमी खली. जिसके कारण ही श्रीलंका के रूमेश ने इस बार गोल्ड जीत लिया. 

18:16 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: 4x400 मी रिले के फाइनल में पहुंचा भारत

पुरुष 4x400 मीटर रिले रेस में भारत ने अपनी हीट में टॉप पर फिनिश किया है. जिसके कारण ही भारत की टीम अब सीधे फाइनल में पहुंच गई है. जहां पर टीम इंडिया के पास गोल्ड मेडल जीतने का बड़ा अच्छा मौका है. 

18:01 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: पुरुष लंबी कूद में मुरली श्रीशंकर ने जीता सिल्वर मेडल

पुरुष लंबी कूद में भारत के मुरली श्रीशंकर ने इंजरी के बाद भी सिल्वर मेडल जीत लिया है. इंजरी के कारण श्रीशंकर आखिरी के 2 प्रयास नहीं ले सके. जिसके कारण ही वो गोल्ड मेडल अपने नाम करने से भी चूक गए, लेकिन वो सिल्वर मेडल जीतकर खुश होंगे.

17:34 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: पारुल चौधरी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

महिला 5000 मीटर की रेस में भारत की पारुल चौधरी ने कमाल का प्रदर्शन करके ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में अपना दूसरा मेडल जीत लिया है. हालांकि भारत की ही सीमा इस रेस में छठे पायदान पर रहीं

17:23 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: 800 मीटर के फाइनल में पहुंची पूजा

महिला 800 मीटर के फाइनल में भारत की पूजा ने अपनी जगह पक्की कर ली है. पूजा अपनी हीट में टॉप 3 में जगह नहीं बना पाई थी, लेकिन टाइम कम होने के कारण उनको फाइनल में एंट्री मिल गई है. 

16:49 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: गुलवीर सिंह ने 1500 मी में जीता सिल्वर मेडल

भारत के गुलवीर सिंह ने 1500 मीटर रेस में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. इसी के साथ एशियन गेम्स 2026 में उन्होंने 2 मेडल अपने नाम कर लिया है. हालांकि यूनुस शाह ने इसी रेस में निराश किया है. 

16:27 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: कपिल पोखरिया ने सेमीफाइनल में जगह की पक्की

मेंस 90 किलोग्राम क्वार्टरफाइनल मैच में भारत के कपिल पोखरिया ने साउथ कोरिया के किम को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसी के साथ भारत ने अब तक बॉक्सिंग में कुल 6 मेडल पक्के कर लिए हैं. हालांकि टीम इंडिया के बॉक्सर इसे 6 गोल्ड में बदलने के प्रयास करेंगे. 

15:59 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: विथ्या रामराज ने 400 मीटर हर्डल में जीता ब्रॉन्ज

भारत की विथ्या रामराज ने महिला 400 मीटर हर्डल में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. हालांकि इस रेस में अनु राघवन कोई भी मेडल नहीं जीत सकी. पिछले एशियन गेम्स में भी विथ्या ने ही ब्रॉन्ज मेडल जीता था. 

15:44 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: डिस्कस थ्रो फाइनल में मेडल जीतने से चूक गई सीमा

महिला डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की सीमा कालीरमणा मेडल जीतने से चूक गई. सीमा ने चौथे नंबर पर फिनिश किया है. इसी के साथ टीम इंडिया एथलेटिक्स में एक और मेडल अपने नाम करने से चूक गई. 

15:19 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: मिक्स्ड 4x100m हीट में जीतकर फाइनल में पहुंचा भारत

मिक्स्ड 4x100m हीट में भारत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करके फाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया का एथलेटिक्स में अच्छे प्रदर्शन का सिलसिला बरकरार है. इस इवेंट में भी टीम इंडिया को मेडल मिलने की प्रबल उम्मीद है. 

14:43 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: प्रिया घांघस ने सेमीफाइनल में एंट्री करके ब्रॉन्ज किया पक्का

वुमेंस 60 किलोग्राम क्वार्टरफाइनल मैच में भारत की प्रिया घांघस ने ताजीकिस्तान की मीजगोना समादोवा को हराकर 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. इसी के साथ भारत ने एक और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. 

14:32 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: एक्शन में प्रिया घांघस

भारत की प्रिया घांघस की भिड़ंत वुमेंस 60 किलोग्राम क्वार्टरफाइनल मैच में ताजीकिस्तान की मीजगोना समादोवा से हो रही है. इस मुकाबले में जीत प्रिया का एशियन गेम्स 2026 में एक मेडल पक्का कर देगी. 

14:20 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: भारत ने जापान को 2-1 से हराया

पूल C में भारत और जापान के बीच मैच का अंत हो गया है. तन्वी खन्ना ने तीसरा मैच जीतकर भारत को 2-1 की बढ़त से जापान के खिलाफ जीत दिलाई.

14:01 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: तन्वी खन्ना ने कराई भारत की वापसी

तन्वी खन्ना ने पूल C के मैच में जापान की अकारी मिडोरिकावा पर 2-0 से बढ़त बना ली है. अनाहत सिंह की हार के बाद तन्वी ने भारत की बढ़िया वापसी कराई है.

13:32 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: अनाहत सिंह को मिली हार

पूल C में जापान और भारत का वुमेंस स्क्वैश मैच रोमांचक मोड़ पर खड़ा है. भारत ने पहले गेम में जीत दर्ज की थी. दूसरे मुकाबले में अनाहत सिंह को सातोमी वतानबे के खिलाफ 2-3 से रोमांचक गेम में हार मिली. जापान और भारत अभी 1-1 की बराबरी से मैच में आगे है.

12:45 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: जोशना चिनप्पा ने हासिल की बढ़त

भारत की जोशना चिनप्पा ने वुमेंस स्क्वैश टीम इवेंट के पहले मुकाबले में एरिसा सानो को हराया. भारत के पास 1-0 की बढ़त है. दूसरे गेम में अनाहत सिंह और सातोमी वतानबे आमने-सामने हैं.

12:17 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: टेनिस में भारत को लगा झटका

वुमेंस टेनिस डबल्स में भारत की अंकिता रैना और ऋतुजा भोसले को पहले राउंड में हार मिली. उन्हें कजाकिस्तान की खिलाड़ियों ने 7-5, 3-6 और 5-10 से हराया.

11:51 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: मेंस स्क्वैश टीम ने चीन को हराया

भारत ने मेंस स्क्वैश टीम इवेंट में चीन को 3-0 से हरा दिया. सूरज चांद, वीर चोटरानी और वेलावन सेंथिलकुमार ने अपने-अपने गेम 3-0 से जीते. उनका अगला मैच साउथ कोरिया के खिलाफ होगा. 

11:24 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: ईशा सिंह ने जीता सिल्वर मेडल

वुमेंस 25 मीटर राइफल इवेंट में ईशा सिंह ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया. चीन की Xiao Jiaruixian ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

11:01 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: पिंकी बल्हारा ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

पिंकी बल्हारा ने वुमेंस 78 किलोग्राम कुराश इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. वह साउथ कोरिया की मो सुमिन को हराने में असफल रहीं. उन्हें सेमीफाइनल मैच में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा. सेमीफाइनल में हारने वाली खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मिलता है. पिंकी को भी ब्रॉन्ज से संतुष्ट होना पड़ा.

10:56 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: भारत के दो मेडल मैच शुरू

भारत के दो मेडल मैच शुरू हो गए हैं. शूटिंग में ईशा सिंह वुमेंस 25 मीटर पिस्टल फाइनल का हिस्सा हैं. इसके अलावा कुराश में पिंकी बल्हारा की भिड़ंत 78 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में साउथ कोरिया की मो सुमिन से हो रही है.

10:32 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: लवलीना ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारत की लवलीना बोर्गोहैन ने साउथ कोरिया की सेओंग सुयोन को वुमेंस 75 किलोग्राम क्वार्टरफाइनल मैच में हराया. इस मैच में उन्होंने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बनाई.

 

10:00 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: भारत-अफगानिस्तान मैच हुआ रद्द

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टरफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. टीम इंडिया अपनी बेहतर रैंकिंग के चलते सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही.

09:23 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: शूटिंग में भारत को बड़ा झटका

वुमेंस 25 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में ड्रामा हुआ. राही सरनोबाट के नाम सिर्फ 39 अंक रहे. ऐसा लग रहा कि भारत के हाथ से टीम मेडल चला गया है. इस इवेंट में भारत के गोल्ड जीतने की संभावना थी लेकिन एक टीम पांचवें स्थान पर है.

 

 

09:05 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: कहां फ्री में देख पाएंगे IND vs AFG मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टरफाइनल मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर देखा जा सकता है. फ्री में भी इस मैच को देखने का एक तरीका है.

पूरी जानकारी: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें IND vs AFG मैच?

08:49 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: भारत ने चीन को हराया

भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने चीन के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की. शमीना रियाज को पहले गेम में हार मिली थी लेकिन तन्वी खन्ना और जोशना चिनप्पा ने दूसरे और तीसरे गेम में जीत दर्ज की. अब भारत की भिड़ंत जापान से होगी. 

08:26 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: कुराश में भारत का मेडल पक्का

भारत की पिंकी बल्हारा ने साउथ कोरिया की लिम गराम को 78 किलोग्राम श्रेणी के क्वार्टरफाइनल मैच में 3-0 से हरा दिया. इसी के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और भारत का एक मेडल पक्का कर दिया है.

08:02 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: भारत-अफगानिस्तान मैच में बारिश की संभावना

भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टरफाइनल मैच सुबह 10 बजे शुरू होना है. हालांकि, इस मैच में बारिश की संभावना 63-74% के बीच है. यह मैच रद्द हो सकता है. अगर ऐसा हुआ, तो टीम इंडिया एक भी गेंद खेले बिना सेमीफाइनल में जगह बना लेगी.

07:37 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: भारत ने वॉलीबॉल में जीते दो सेट

भारतीय टीम वॉलीबॉल में डॉमिनेट कर रही है. उन्होंने 25-22 से हांगकांग को पहले सेट में हरा दिया और दूसरे सेट में भी उनका दबदबा देखने को मिला. उन्होंने 25-18 से जीत दर्ज की. वे यह मुकाबला जीतने के बेहद करीब हैं.

07:13 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: अनाहत सिंह को दिया गया आराम

गोल्ड मेडल मैचों के बाद अनाहत सिंह को आराम दिया गया है. चीन के खिलाफ स्क्वैश टीम इवेंट में भारत ने शमीना रियाज, तन्वी खन्ना और जोशना चिन्नप्पा को लाइनअप में जगह दी है. इस इवेंट में पहला मैच शमीना रियाज और यिन जीयूआन के बीच खेला जाएगा.

06:45 (IST) 28 Sept 2026

Asian Games LIVE: तीरंदाजी में गणेश मणि का कमाल

आर्चरी में भारत की शुरुआत बढ़िया रही. साहिल जाधव और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने मेंस कंपाउंड प्रतियोगिता की शुरुआत राउंड ऑफ 32 में जीत के साथ की. इसके बाद राउंड ऑफ 16 में यह दोनों खिलाड़ी आमने-सामने थे. गणेश का पलड़ा भारी रहा और अब क्वार्टरफाइनल में उनका सामना चाइनीज ताइपे के चेन चेह-लुन से 1 अक्टूबर को होगा.

Asian Games 2026 Highlights: एशियन गेम्स का 9वां दिन भारत के लिए बढ़िया रहा. एथलीट्स ने सभी खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया और मेडल जीता. एथलेटिक्स और शूटिंग में दबदबा देखने को मिला. भारत ने अब तक 45 मेडल जीत लिए हैं. भारतीय दल ने 4 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज अपने नाम किए हैं. ईशा सिंह ने शानदार एक्शन दिखाया. उन्होंने वुमेंस के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में सिल्वर जीता. एथलेटिक्स के लिए 9वां दिन जबरदस्त रहा. भारत ने छह मेडल अपने नाम किए. तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज भारतीय दल को मिले.

मनु भाकर ने निराश किया. वो मेडल नहीं जीत पाईं. पिंकी बल्हारा को भी सफलता मिली. उन्होंने वुमेंस के 78 किग्रा इवेंट में ब्रॉन्ज जीता. इसके अलावा बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन, प्रिया और कपिल पोखरिया ने मेडल पक्के कर लिए हैं. भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. अफगानिस्तान के साथ क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. रैंकिंग के आधार पर भारत ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली. जैवलिन थ्रो में भी भारत को मेडल मिले. यश वीर सिंह ने सिल्वर मेडल जीता. वहीं रोहित यादव ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया.

कहां देखें Asian Games लाइव?

एशियन गेम्स 2026 के सभी इवेंट्स का आनंद सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लिया जा सकता है. अलग-अलग चैनल्स पर इवेंट्स का प्रसारण किया जा रहा है. इसके अलावा सोनी लिव ऐप पर भी एशियन गेम्स को लाइव देखा जा सकता है. News 24 की वेबसाइट पर भी आप इवेंट्स के मुख्य अपडेट्स ले सकते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola