Live Updates
Asian Games LIVE: पारुल चौधरी मेडल से चूकीं
पारुल चौधरी ने 1500m रेस के फाइनल में 4:09.46 का समय लेकर अपना पर्सनल बेस्ट 9 सेकंड से ज्यादा तोड़ दिया. लेकिन वह फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं और मेडल जीतने से चूक गईं.
Asian Games LIVE: महिला 400m रेस में प्राची चौधरी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
भारत की घाविका प्राची चौधरी ने महिला 400 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है.
Asian Games LIVE: गुलवीर सिंह पहुंचे फाइनल में
एशियन गेम्स 2026 में 10,000 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीतने वाले गुलवीर सिंह अब 1500 मीटर रेस के फाइनल में पहुंच गए हैं. गुलवीर भारत को एक और मेडल दिला सकते हैं.
Asian Games LIVE: तेजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता सिल्वर
तजिंदरपाल सिंह तूर ने मेंस की शॉट पुट स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है. यह एशियन गेम्स में उनका तीसरा मेडल है. इससे पहले उन्होंने 2018 और 2022 एडिशन में गोल्ड मेडल जीता था.
Asian Games LIVE: हृदय और जय घुड़सवारी ड्रेसेज फाइनल में
भारत के हृदय विपुल छेदा और जय सूद ने घुड़सवारी ड्रेसेज व्यक्तिगत के फाइनल में जगह बना ली है. हृदय 135.059 के स्कोर के साथ 11वें स्थान पर रहे, जबकि जय सूद (डेब्यूटेंट) ने 133.559 के स्कोर के साथ 13वां स्थान हासिल किया. वहीं, श्रुति वोरा 129.941 के स्कोर के साथ 24वें स्थान पर रहीं। गौरव पुंडीर (डेब्यूटेंट) बाहर हो गए.
Asian Games LIVE: आयुष शेट्टी का सफर खत्म
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी का सफर खत्म हो गया है. पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे आयुष को तीसरे राउंड में चीनी ताइपे के चाउ तिएन चेन से कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. निर्णायक सेट में आयुष ने 3 अंकों की बढ़त बनाकर खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था, लेकिन चाउ ने शानदार वापसी करते हुए लगातार 7 अंक जीतकर अंतिम गेम 21-17 से अपने नाम कर लिया.
Asian Games LIVE: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान को 2-0 से हराया
भारतीय मेंस हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 2-0 से हराकर अपने विजयी रथ को जारी रखा है. इस मैच में भारत की ओर से अभिषेक और हरमनप्रीत सिंह गोल किया. भारतीय टीम ने पूल A के अपने सभी चार मैच जीते हैं. जापान को हराने से पहले भारत ने इंडोनेशिया (13-1), श्रीलंका (16-1) और कोरिया (8-2) को हराया था. अब टीम का अगला मुकाबला बांग्लादेश से होगा.
Asian Games LIVE: भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
एशियन गेम्स 2026 में भारत को चौथा गोल्ड मेडल मिल गया है. भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड अपने नाम कर लिया है. यह भारत का मेंस कबड्डी में रिकॉर्ड नौवां एशियन गेम्स गोल्ड मेडल है. इससे पहले दिन की शुरुआत में महिला कबड्डी टीम ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.
Asian Games LIVE: भारत-इरान कबड्डी फाइनल में हाफ टाइम तक का स्कोर 17-18
मेंस कबड्डी के फाइनल में भारत और इरान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. हाफ टाइम तक का स्कोर 17-18 है. फिलहाल भारत एक अंक से पीछे है. अब दूसरे हाफ में भारतीय टीम वापसी कर जीत हासिल करना चाहेगी.
Asian Games LIVE: पीवी सिंधु ने तीसरे राउंड में बनाई जगह
दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियान को को 21-14, 21-14 से हराकर महिला सिंगल्स के तीसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है.
Asian Games LIVE: क्वार्टर फाइनल में पहुंची उन्नति हुडा
उन्नति हुडा ने लगातार दो जीत हासिल कर महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने इंडोनेशिया की खिलाडी पुत्री कुसुमा वरदानी को 21-19, 21-13 से हराया.
Asian Games LIVE: वुमेंस डबल्स में भारत का कमाल
त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद का सामना वुमेंस डबल्स सेकेंड राउंड के मैच में जापान की युकी फुकुशिमा और सयाका मात्सुमोटो से हुआ. शुरुआत में भारतीय खिलाड़ी संघर्ष करती नजर आई लेकिन उन्होंने अंत में जोरदार वापसी करके जीत दर्ज की.
Asian Games LIVE: क्रिकेट में भारत का किससे होगा मैच?
टीम इंडिया ने एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में सीधे एंट्री की थी. वह 28 सितंबर को क्वार्टरफाइनल खेलने वाले हैं. अब उनके विरोधी का ऐलान हो गया है. वह पूल A की टॉप टीम अफगानिस्तान का सामना करेंगे.
Asian Games LIVE: अभय सिंह ने फाइनल में बनाई जगह
- भारत के अभय सिंह मेंस सिंगल्स स्क्वैश इवेंट के फाइनल में जगह बना चुके हैं. उन्होंने पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को पराजित किया.
- पीवी सिंधु ने चाइनीज ताइपे की पीन चिआन चिऊ को हराया और तीसरे राउंड में जगह बना ली है. उनकी भिड़ंत अब जापान की टोमोका मियाजाकी से होगी.
Asian Games LIVE: अनाहत सिंह ने फाइनल में बनाई जगह
- कपिल पोखरिया ने मेंस 90 किलोग्राम बॉक्सिंग इवेंट में ईरान के सैम इस्ताकी को 5-0 से हराया और क्वार्टरफाइनल का टिकट कटाया.
- अनाहत सिंह ने वुमेंस सिंगल्स स्क्वाश प्रतियोगिता में सातोमी वातांबे को 3-2 से हराया और फाइनल में जगह बनाई. अब उनके पास गोल्ड जीतने या सिल्वर पर कब्जा करने का मौका है.
Asian Games LIVE: जदूमणि सिंह हुए बाहर
2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले जदुमणि सिंह मेंस के 55 किलो वर्ग से बाहर हो गए हैं. उन्हें फिलीपींस के मुक्केबाज के खिलाफ स्प्लिट डिसीजन से हार का सामना करना पड़ा. जदुमणि का अभियान अब समाप्त हो गया है.
Asian Games LIVE: भारत ने जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला टीम ने कबड्डी इवेंट के मेडल मैच में ईरान को हरा दिया. उन्होंने 37-34 से मुकाबला जीता और भारत को एशियन गेम्स 2026 का तीसरा गोल्ड दिलाया.
Asian Games LIVE: जोशना-सेंथिलकुमार ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
भारत की जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार ने डबल स्क्वाश इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया. उन्हें होंगकोंग की ली का यी और टांग मिंग होंग के खिलाफ हार मिली.
Asian Games LIVE: कैनो में भारत के हाथ लगी निराशा
भारत के राजू रावत और नेहा देवी लीचोंबाम मिक्स्ड कैनो डबल 500 मीटर इवेंट में आठवें स्थान पर रहे. इसी के चलते वह मेडल की रेस से बाहर हो गए.
Asian Games LIVE: अनिमेष कुजूर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
- भारत के अनिमेष कुजूर ने मेंस 200 मीटर सेमीफाइनल हीट के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वह क्वार्टरफाइनल में आठवें स्थान पर रहे.
- तेजस्विन शंकर मेंस डेकाथलान इवेंट के अंत में पांचवें स्थान पर रहे और उनका शॉट पुट में सफर खत्म हो गया है.
- फेंसिंग में भारतीय वुमेंस टीम को क्वार्टरफाइनल में जापान के खिलाफ हार मिली. पहले मेंस टीम बाहर हो गई थी और महिला टीम का सफर भी समाप्त हो गया है.
Asian Games LIVE: भारत ने जीता एक और सिल्वर
वुमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया. तिलोत्तमा सेन, विदरसा विनोद और आशी चौकसी ने भारत को पदक दिलाया.
Asian Games LIVE: लक्ष्य सेन का सफर खत्म
- लक्ष्य सेन को मेंस सिंगल्स मैच में सिंगापूर के लोह केएन येव से हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ उनका एशियन गेम्स में सफर खत्म हो गया है.
- यशस्विनी गोरपडे को वुमेंस सिंगल्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जापान की मीवा हरिमोटो के खिलाफ 1-4 से हार मिली.
- भारतीय टीम फेंसिंग मेंस Sabre इवेंट में फिलीपींस को 45-27 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने में सफल हुई. अब उनकी भिड़ंत साउथ कोरिया से होगा.
Asian Games LIVE: फाइनल में हर्षवर्धन शक्तावत
- भारत के हर्षवर्धन सिंह शक्तावत ने मेंस कयाक सिंगल्स 500 मीटर इवेंट के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करके फाइनल का टिकट कटा लिया है. हर्षवर्धन सेमीफाइनल में चौथे स्थान पर रहे और अब मेडल पर उनकी नजरें होंगी.
- भारतीय मिक्स्ड डबल कयाक 500 मीटर इवेंट के सेमीफाइनल में पार्वती गीता और प्रसन्ना कुमार चमपादियिल सत्यप्रकाश ने बढ़िया प्रदर्शन किया. उन्होंने फाइनल का टिकट कटा लिया है.
Asian Games LIVE: भारत ने जीता सिल्वर मेडल
सावन बरवाल ने मेंस मैराथन फाइनल में सिल्वर मेडल जीता. 42 साल बाद इस इवेंट में भारत ने कोई मेडल अपने नाम किया है. सावन ने 2:11:37 मिनट में लैप पूरा किया और यह उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का 7वें दिन भारत के लिए काफी शानदार रहा है, जहां भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 मेडल अपने नाम किए. भारतीय मेंस और वुमेंस कबड्डी टीम ने फाइनल में कमाल करते हुए गोल्ड मेडल जीता. इसी के साथ भारत के खाते में 4 गोल्ड मेडल हो गए. दिन की शुरुआत में ही सावन बरवाल ने मेंस मैराथन फाइनल में सिल्वर मेडल जीतकर शानदार आगाज किया. उनके बाद वुमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया और फिर भारत की जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार ने डबल स्क्वाश इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया.
इसके बाद भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर भारत को तीसरा गोल्ड दिलाया और फिर भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने भी फाइनल में ईरान को मात देकर गोल्ड अपने नाम किया. इसके बाद तजिंदरपाल सिंह तूर ने मेंस की शॉट पुट स्पर्धा में सिल्वर मेडल और प्राची चौधरी ने महिला 400 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. इसी का साथ भारत के खाते में कुल 30 मेडल हो गए, जिसमें 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्राॉन्ज मेडल शामिल हैं. भारत फिलहाल मेडल टैली में 10वें नंबर पर है.
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
49 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
49 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines