Asian Games 2026 Highlights: छठे दिन भारत ने जीते 6 मेडल, कमलजीत और सुरुचि ने खत्म किया गोल्ड का सूखा

Asian Games 2026 Day 6 Highlights: एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपने पदकों की संख्या बढ़ा दिया है. छठे दिन भारत ने कुल 6 मेडल अपने नाम किए हैं. जिसके कारण ही अब भारत के मेडल की संख्या 23 हो गई है. इसी के साथ भारत के गोल्ड का इंतजार भी खत्म हो गया है.

Suruchi & Kamaljeet

Suruchi और Kamaljeet ने एशियन गेम्स 2026 में जीता गोल्ड (Pic Credit- X)

Asian Games 2026 Day 6 Highlights: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में आज छठे दिन का खेल हुआ. जहां पर भारतीय खिलाड़ियों की नजरें अपने पदकों की संख्या बढ़ाने पर थी. भारत अब तक कुल 17 मेडल अपने नाम कर चुका है. छठे दिन एथलेटिक्स और शूटिंग समेत कुल 9 गोल्ड दांव पर थे. भारत को शूटिंग से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, जिसे भारतीय खिलाड़ियों ने सही साबित करके कुल 6 मेडल जीते हैं. जिसके कारण ही छठे दिन के खत्म होने के बाद भारत के 23 मेडल हो गए हैं.

विज्ञापन

वहीं, एथलेटिक्स में भी भारत की नजरें मेडल पर थी. महिला शॉट पुट और पोल वॉल्ट के अलावा पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में भारत ने मेडल जीते हैं. छठे दिन भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने फाइनल में एंट्री करके सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है. भारत के नाम अब 2 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल हो गए हैं.

विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन ऐसा था भारत का शेड्यूल

  • सुबह 4:14 बजे: सर्फिंग – महिलाओं और पुरुषों के शॉर्टबोर्ड हीट्स में शुगर शांति गायेन, कमाली प्रकाश, किशोर अनबरशु, शिवराज बाबू
  • सुबह 5:55 बजे: एथलेटिक्स – महिलाओं की हेप्टाथलॉन जैवलिन थ्रो में अनामिका अनीश और पूजा
  • सुबह 6:00 बजे: फेंसिंग – पुरुषों की टीम फ़ॉइल राउंड ऑफ़ 16 में आदित्य, हेमांश सिंह, तेजस पाटिल, सचिन
  • सुबह 6:10 बजे: बैडमिंटन – मिक्स्ड डबल्स के पहले राउंड के मैच में ध्रुव कपिला-तनीषा क्रास्टो बनाम मालदीव के अमिनाथ अब्दुल रज्जाक-निबल अहमद
  • सुबह 6:15 बजे: शूटिंग – 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह
  • सुबह 6:30 बजे: कैनो स्प्रिंट – पुरुषों की कयाक डबल 500 मीटर सेमीफ़ाइनल 1 में प्रोहित बारोई, प्रसन्ना कुमार
  • सुबह 6:30 बजे: एथलेटिक्स – महिलाओं की हेप्टाथलॉन लॉन्ग जंप में अनामिका अनीश और पूजा
  • सुबह 6:30 बजे: टेबल टेनिस – मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफ़ाइनल में दिया चितले-मानुष शाह बनाम हांगकांग के वोंग चुन टिंग-डू होई केम
  • सुबह 6:30 बजे: टेबल टेनिस – मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफ़ाइनल में हरमीत देसाई-यशस्विनी घोरपड़े बनाम चीन के लिन शिडोंग-कुआई मैन
  • सुबह 6:40 बजे: स्विमिंग – पुरुषों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट्स में धनुष सुरेश
  • सुबह 6:50 बजे: कैनो स्प्रिंट – महिलाओं की कैनो डबल 500 मीटर सेमीफ़ाइनल 1 में मेघा प्रदीप, नेहा लेइचोनबम
  • सुबह 6:58 बजे: स्विमिंग – पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स में ऋषभ दास
  • सुबह 7:00 बजे: स्क्वैश – मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफ़ाइनल में जोशना चिनप्पा-वेलवन सेंथिलकुमार बनाम फिलीपींस के डेविड पेलिनो-जेमस्या अरिबाडो
  • सुबह 7:00 बजे: फेंसिंग – महिलाओं की एपी (epee) टीम के राउंड ऑफ़ 16 में अनुप्रिया, मितवा चौधरी, तनिष्का खत्री, यशकीरत कौर
  • सुबह 7:06 बजे: तैराकी – पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स में उत्कर्ष पाटिल
  • सुबह 7:10 बजे: तैराकी – पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स में दक्षन शशिकुमार
  • सुबह 7:15 बजे: शूटिंग – पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन व्यक्तिगत और टीम फ़ाइनल में एपीएस तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार
  • सुबह 7:20 बजे: तैराकी – पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स में अनीश सुनील
  • सुबह 7:30 बजे: हॉकी – महिलाओं के पूल B मैच में भारत बनाम जापान
  • सुबह 7:30 बजे: टेबल टेनिस – पुरुषों के डबल्स राउंड 2 मैच में जी. साथियान-हरमीत देसाई बनाम इंडोनेशिया के अफ्फान प्रतामा-मुहम्मद नेगारा
  • सुबह 7:36 बजे: तैराकी – पुरुषों की 200 मीटर बटरफ़्लाई हीट्स में साजन प्रकाश
  • सुबह 7:55 बजे: ई-स्पोर्ट्स – पोकेमोन यूनाइट में भारत बनाम दक्षिण कोरिया
  • सुबह 8:10 बजे: कैनो स्प्रिंट – महिलाओं की कयाक फोर 500 मीटर फ़ाइनल में धनमंजुरी ख्वाइराकपाम, पूजा, सोनिया देवी फारेम्बम, पार्वती गीता
  • सुबह 8:30 बजे: शूटिंग – 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फ़ाइनल में कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह (अगर वे क्वालिफ़ाई करते हैं)
  • सुबह 9:00 बजे: टेबल टेनिस – महिलाओं के सिंगल्स राउंड 2 मैच में यशस्वी घोरपड़े बनाम सीरिया की हेंड ज़ाज़ा
  • सुबह 9:15 बजे: स्क्वैश – पुरुषों के सिंगल्स क्वार्टर फ़ाइनल में अभय सिंह बनाम जापान के र्युनोसुके त्सुकुए
  • सुबह 9:30 बजे: कबड्डी – महिलाओं के कबड्डी सेमीफ़ाइनल में भारत बनाम नेपाल
  • सुबह 9:45 बजे: टेबल टेनिस – महिलाओं के सिंगल्स राउंड 2 में श्रीजा अकुला बनाम प्योंग सोंग ग्योंग
  • सुबह 10:00 बजे: स्क्वैश – महिलाओं के सिंगल्स क्वार्टर फ़ाइनल में अनाहत सिंह बनाम तन्वी खन्ना
  • सुबह 10:15 बजे: बॉक्सिंग – सचिन बनाम UAE के अबू जाजेह मोहम्मद, राउंड ऑफ़ 16 मैच
  • सुबह 10:30 बजे: टेबल टेनिस – मानव ठक्कर बनाम नॉर्थ कोरिया के यू ताए र्योंग, पुरुष सिंगल्स राउंड 2 मैच
  • सुबह 10:30 बजे: शूटिंग – APS तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल, नीरज कुमार, पुरुष 50m राइफल 3 पोज़िशन फ़ाइनल (अगर वे क्वालिफ़ाई करते हैं)
  • सुबह 10:45 बजे: कबड्डी – भारत बनाम थाईलैंड, पुरुष कबड्डी सेमीफ़ाइनल
  • सुबह 10:45 बजे: स्क्वैश – वीर छोटरानी बनाम मुहम्मद इरफ़ान, पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफ़ाइनल
  • सुबह 11:15 बजे: टेबल टेनिस – मानुष शाह बनाम फराजी बेन्यामिन, पुरुष सिंगल्स राउंड 2 मैच
  • दोपहर 12:00 बजे: टेबल टेनिस – श्रीजा अकुला-सिंड्रेला दास बनाम मान कुआई-मान्यु वांग, महिला डबल्स राउंड 3 मैच
  • दोपहर 12:30 बजे: बैडमिंटन – सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी बनाम थाईलैंड के पक्कापोन टीरारातसाकुल-पीरात्चाई सुकफुन, पुरुष डबल्स पहले राउंड का मैच
  • दोपहर 12:45 बजे: टेबल टेनिस – दिया चितले-यशस्विनी घोरपड़े बनाम चीन के फैन शुबान-चेन यी, मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफ़ाइनल
  • दोपहर 1:30 बजे: बैडमिंटन – ट्रेसा जॉली-गायत्री गोपीचंद बनाम त्सांग हियू यान-लुई लोक लोक, महिला डबल्स पहले राउंड का मैच
  • दोपहर 1:50 बजे: बैडमिंटन – सिमरन सिंघी-काविप्रिया सेल्वम बनाम इंडोनेशिया की फेब्रियाना कुसुमा-मेलिसा पुस्पितासारी, महिला डबल्स पहले राउंड का मैच
  • दोपहर 2:15 बजे: बॉक्सिंग – प्रीति बनाम नॉर्थ कोरिया की मी चोल पैंग, राउंड ऑफ़ 16 मैच
  • दोपहर 3:35 बजे: एथलेटिक्स – महिला शॉट पुट फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में मनप्रीत कौर और कृष्णा जयशंकर मेनन
  • शाम 4:11 बजे: एथलेटिक्स – पुरुषों की 100 मीटर सेमीफ़ाइनल में गुरिंदरवीर सिंह
  • शाम 4:19 बजे: एथलेटिक्स – पुरुषों की 100 मीटर सेमीफ़ाइनल में अनिमेष कुजूर
  • शाम 4:33 बजे: एथलेटिक्स – महिला पोल वॉल्ट फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में सिंधुश्री गणेश और बरनिका एलंगोवल
  • शाम 5:02 बजे: एथलेटिक्स – पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ (मेडल इवेंट) में गुलवीर सिंह
  • शाम 5:10 बजे: एथलेटिक्स – पुरुषों की हैमर थ्रो (मेडल इवेंट) में दमनीत सिंह और प्रवीण कुमार
  • शाम 5:53 बजे: एथलेटिक्स – महिलाओं की 400 मीटर हीट में किरण
  • शाम 5:10 बजे: बैडमिंटन – हरिहरन अमसाकरुणन-MR अर्जुन बनाम इंडोनेशिया के फजर अल्फियान-शोहिबुल फिकरी, पुरुष डबल्स पहले राउंड का मैच. TBD: महिला सिंगल्स के पहले राउंड के मैच में उन्नति हुड्डा बनाम उत्तर कोरिया की यू मी सॉन्ग
  • शाम 6:01 बजे: एथलेटिक्स – महिलाओं की 400 मीटर हीट में प्राची
  • शाम 6:21 बजे: एथलेटिक्स – पुरुषों की 400 मीटर हीट में विशाल टीके
  • शाम 6:50 बजे: एथलेटिक्स – पुरुषों की स्पर्धा में अनिमेष कुजूर, गुरिंदरवीर सिंह

एशियन गेम्स के सभी मुकाबलों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहे हमारे साथ…

LIVE UPDATES

Asian Games 2026 LIVE: पुरुषों की 400 मीटर रेस के फाइनल में पहुंचे विशाल टीके

पुरुषों की 400 मीटर हीट में भारत के विशाल टीके ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने 45.27 सेकंड में रेस पूरा करके फाइनल में अपनी जगह बना ली है. भारत के पास इस इवेंट में मेडल जीतने का मौका बना हुआ है. 

Asian Games 2026 LIVE: महिलाओं की 400 मीटर में किरण ने फाइनल में किया क्वालीफाई

महिलाओं की 400 मीटर हीट में भारत की किरण और प्राची ने कमाल करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. किरण अपनी हीट में दूसरे नंबर पर रही. हालांकि मेडल जीतने के लिए उन्हें कमाल करना होगा. प्राची ने भी फाइनल में अपनी जगह पक्की की है. 

Asian Games 2026 LIVE: महिला पोल वॉल्ट में बरनिका एलंगोवन ने जीता ब्रॉन्ज

महिला पोल वॉल्ट के फाइनल में बरनिका एलंगोवन ने कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही उन्होंने इतिहास रचते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इस इवेंट में भारत ने पहली बार कोई एशियन गेम्स मेडल अपने नाम किया है. 

Asian Games 2026 LIVE: पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में भारत के गुलवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. इस इवेंट में बहरीन के खिलाड़ियों ने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. गुलवीर ने पिछले एशियन गेम्स में भी मेडल जीता था. 

Asian Games 2026 LIVE: ट्रेसा जॉली-गायत्री गोपीचंद ने जीता अपना मुकाबला

बैडमिंटन में ट्रेसा जॉली-गायत्री गोपीचंद ने हांगकांग की त्सांग हियू यान-लुई लोक लोक को हराकर प्री- क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. बैडमिंटन में टीम इंडिया की उम्मीदें अभी भी बनी हुई हैं. 

Asian Games 2026 LIVE: गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर ने किया निराश

गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर पुरुषों की 100 मीटर रेस के सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. जिसके कारण ही दोनों ही खिलाड़ी फाइनल में अपनी जगह नहीं पक्की कर सके. इसी के साथ इस इवेंट में भारत की चुनौती खत्म हो गई. 

Asian Games 2026 LIVE: महिला शॉट पुट फ़ाइनल में मनप्रीत कौर ने जीता ब्रॉन्ज

महिला शॉट पुट फाइनल में मनजीत कौर ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. उन्होंने 17.17 मीटर दूर गोला फेंककर खुद को साबित किया. कृष्णा जयशंकर मेनन ने 5वें नंबर पर फिनिश किया.

Asian Games 2026 LIVE: डिफेंडिंग चैंपियन सात्विक-चिराग पहले ही राउंस से बाहर

बैडमिंटन में भारत को बड़ा झटका लगा है. डिफेंडिंग चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी पहले राउंड में हारकर बाहर हो गई है. थाईलैंड के पक्कापोन टीरारातसाकुल और पीराचाई सुकफुन ने इस जोड़ी को सीधे सेटों में 1-2 (21-12, 19-21, 14-21) से हराया.

Asian Games 2026 LIVE: श्रीजा और सिंड्रेला का सफर खत्म

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे राउंड में श्रीजा अकुला और सिंड्रेला दास की जोड़ी दुनिया की नंबर 2 चीनी जोड़ी से 0-3 से हारकर महिला डबल्स इवेंट से बाहर हो गई है.

Asian Games 2026 LIVE: भारतीय मेंस कबड्डी टीम भी फाइनल में, थाईलैंड को 66-27 से हराया

भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में थाईलैंड को 66-27 से करारी शिकस्त दी और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. इस जीत के साथ भारत लगातार दूसरे एशियाई खेलों में गोल्ड की दौड़ में पहुंच गया है. अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना ईरान और चीनी ताइपे के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा.

Asian Games 2026 LIVE: स्क्वैश में वीर चोटरानी को मिली हार

पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत के वीर चोटरानी को पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा. वीर ने मुकाबले की शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 11-6 से अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद इरफान ने जोरदार वापसी करते हुए लगातार तीन गेम 11-8, 11-3 और 11-3 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस हार के साथ पुरुष एकल में ऑल-इंडियन सेमीफाइनल की उम्मीदें खत्म हो गईं.

Asian Games 2026 LIVE: 50m राइफल 3 पोजिशन फाइनल में भारत को कोई मेडल नहीं मिला

50 मीटर राइफल 3 पोजिशन व्यक्तिगत फाइनल में भारत को कोई मेडल नहीं मिला. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 32वें शॉट के बाद एलिमिनेट हो गए और 5वें स्थान पर रहे, जबकि नीरज कुमार 8वें स्थान पर अपना अभियान समाप्त कर चुके थे. भारत ने टीम स्पर्धा में रजत पदक जरूर जीता, लेकिन व्यक्तिगत फाइनल में दोनों भारतीय निशानेबाज पोडियम तक नहीं पहुंच सके.

Asian Games 2026 LIVE: फाइनल में पहुंची भारतीय महिला कबड्डी टीम

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने नेपाल को 48-24 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब फाइनल में भारत का मुकाबला ईरान या चीनी ताइपे से होगा.

Asian Games 2026 LIVE: कबड्डी में भारत ने नेपाल पर बनाई बड़ी बढ़त

कबड्डी में भारत और नेपाल की महिला टीमें आमने-सामने हैं. पहले हाफके बाद भारतीय महिला टीम ने नेपाल के खिलाफ 31-17 की बड़ी बढ़त बना ली है. संजू देवी और सोनाली के शानदार रेड और अहम अंकों की बदौलत भारत ने खुद को जीत की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.

Asian Games 2026 LIVE: हॉकी में भारत ने जापान को 3-1 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान जापान को ग्रुप स्टेज मुकाबले में 3-1 से हरा दिया.

Asian Games 2026 LIVE: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम ने जीता गोल्ड मेडल

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिला दिया है. भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल करते हुए मुकाबला अपने नाम किया और भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल जोड़ दिया. खास बात यह है कि कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड से लेकर फाइनल तक शीर्ष स्थान हासिल करते हुए गोल्ड जीता है.

Asian Games 2026 LIVE: भारतीय पुरुष राइफल 3-पोजीशन टीम ने जीता सिल्वर

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष राइफल 3-पोजीशन टीम ने सिल्वर मेडल जीत लिया है. एपीएस तोमर, रुद्राक्ष पाटिल और नीरज कुमार की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए मेडल जीता.

Asian Games 2026 LIVE: 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में शानदार शुरुआत

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम के फाइनल में कमलजीत और सुरुचि की भारतीय जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत की है. भारतीय टीम ने पहली सीरीज में 103 अंक हासिल किए और 10 शॉट्स के बाद 202.4 पॉइंट्स के साथ स्टैंडिंग्स में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई.

Asian Games 2026 LIVE: फाइनल में पहुंचे सजन प्रकाश

भारत के सजन प्रकाश ने पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने हीट्स में 2:00.94 का समय निकालते हुए कुल छठा स्थान हासिल किया और फाइनल के लिए क्वालिफाई किया. अब फाइनल आज दोपहर 2:51 बजे होगा, जहां सजन मेडल अपने नाम करना चाहेंगे.

Asian Games 2026 LIVE: हॉकी में भारतीय टीम की शानदार शुरुआत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान के खिलाफ मुकाबले में शानदार शुरुआत की है. मैच के 5वें मिनट में लालरेमसियामी ने गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी है.

Asian Games 2026 LIVE: स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स भारत ने पक्का किया मेडल

भारत ने स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स में भी मेडल पक्का कर लिया है. जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार की भारतीय जोड़ी ने फिलीपींस के खिलाफ 11-3, 11-5 से शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

Asian Games 2026 LIVE: 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन क्वालिफिकेशन शुरू

10 मीटर एयर राइफल में दो मेडल जीत चुके रुद्रांक्ष पाटिल अब 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में मेडल की तलाश में उतरे हैं. उनके साथ इस मुकाबले में भारत की ओर से निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार भी एक्शन में हैं.

Asian Games 2026 LIVE: टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स में मेडल पक्का, दिया-मानुष की जोड़ी सेमीफाइनल में

दिया चिताले और मानुष शाह की भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग की जोड़ी को 3-1 से हराकर मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इस जीत के साथ भारत ने टेबल टेनिस के इस इवेंट में कम से कम एक पदक पक्का कर लिया है.

भारतीय जोड़ी ने इस मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और हांगकांग की टीम को 11-6, 11-8, 8-11 से मात दी. अब सेमीफाइनल में दिया और मानुष की नजरें फाइनल में पहुंचने और गोल्ड मेडल की रेस में जगह बनाने पर होंगी.

Asian Games 2026 LIVE: भारतीय 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में पहुंची

कमलजीत और सुरुचि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 587 अंकों के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है. भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष स्थान हासिल किया. दोनों ने 196, 195 और 196 अंकों की शानदार सीरीज खेलते हुए कुल 587 अंक जुटाए. इसी के साथ कमलजीत और सुरुचि ने क्वालिफिकेशन के एशियाई रिकॉर्ड 587 की बराबरी भी कर ली.

वहीं, चीन की टीम क्वालिफिकेशन में 7वें स्थान पर रहने के कारण फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी. अब फाइनल में भारत का सामना ईरान, दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया से होगा. फाइनल आज सुबह 8:30 बजे खेला जाएगा.

Asian Games 2026 LIVE: मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल में भारत की अच्छी शुरुआत

मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल में भारत की शुरुआत अच्छी रही है. दिया चिताले और मानुष शाह ने हांगकांग की वोंग चुन टिंग और डू होई केम की जोड़ी के खिलाफ शानदार आगाज किया. भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 11-6 से अपने नाम कर मुकाबले में बढ़त हासिल कर ली है. मेडल की रेस में अहम इस मुकाबले में दिया और मानुष फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं.

Asian Games 2026 LIVE: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन

कमलजीत और सुरुचि का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारतीय जोड़ी ने पहले 20 शॉट्स में 196 अंक हासिल करने के बाद अगले 20 शॉट्स में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 195 अंक जुटाए. इस तरह 40 शॉट्स के बाद भारत के खाते में कुल 391 अंक हैं और भारतीय जोड़ी फिलहाल क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है. कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी फाइनल में पहुंचे के बेहद करीब है.

Asian Games 2026 LIVE: शूटिंग में कमलजीत-सुरुचि की शानदार शुरुआत

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के कमलजीत और सुरुचि सिंह ने शानदार शुरुआत की है. दोनों ने अपने पहले 20 शॉट्स में कुल 196 अंक हासिल किए हैं. इस प्रदर्शन के साथ भारतीय जोड़ी फिलहाल क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है.

कमलजीत और सुरुचि की यह शानदार शुरुआत भारत के लिए बेहद उत्साहजनक है और टीम की नजरें अब क्वालिफिकेशन राउंड में अपनी बढ़त बनाए रखते हुए पदक की ओर बढ़ने पर होंगी.

Asian Games 2026 LIVE: शूटिंग में एक्शन में भारतीय निशानेबाज

एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन भारत के कई निशानेबाज अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं. पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और नीरज कुमार भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

वहीं, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में केदारलिंग की जगह कमलजीत को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा सुरुचि सिंह भी भारत की ओर से शूटिंग इवेंट में हिस्सा ले रही हैं.

Asian Games 2026 LIVE: फेंसिंग में भारत की शुरुआत खराब

पुरुषों की टीम फॉइल के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में भारत की टीम हांगकांग के खिलाफ उतर रही है. भारत की ओर से आदित्य, हेमांश सिंह, तेजस पाटिल और सचिन हिस्सा ले रहे हैं. मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही. सचिन अपना पहला रिले चुन चोई के खिलाफ 2-5 से हार गए. इसके बाद हेमांश सिंह को भी दूसरे रिले में 3-5 से हार का सामना करना पड़ा. अब दो रिले बाकी हैं और हांगकांग ने 10-5 की बढ़त बना ली है.

Asian Games 2026 LIVE: घुड़सवारी में टीम इंडिया की नजर गोल्ड पर, सर्फिंग में अच्छी शुरुआत

भारत की इक्वेस्ट्रियन ड्रेसेज टीम फाइनल मुकाबले में हिस्सा ले रही है. यह गोल्ड मेडल इवेंट है. मुकाबला फिलहाल जारी है. वहीं, भारत के गौरव पुंडीर इक्वेस्ट्रियन ड्रेसेज के इंडिविजुअल इवेंट के पहले क्वालिफायर में हिस्सा ले रहे हैं.

वहीं, सर्फिंग में महिलाओं के शॉर्टबोर्ड राउंड 1 हीट्स में 16 साल की कमाली प्रकाश ने अच्छी शुरुआत करते हुए 3.74 (2.67 1.07) का स्कोर हासिल किया है. इसी के साथ वह अगले अगले राउंड में पहुंच चुकी हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ