Live Updates
Asian Games LIVE: भारतीय मेंस बैडमिंटन टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
चाइना के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय मेंस बैडमिंटन टीम 1-3 से हार गई है. जिसके कारण ही टीम इंडिया को अब ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना होगा. इसी के साथ टीम इंडिया आज के दिन एक भी गोल्ड मेडल नहीं जीत सकी है.
Asian Games LIVE: महिला कबड्डी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
पुरुष टीम के बाद महिला टीम ने कबड्डी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारतीय टीम ने ईरान को 37-23 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है. इसी के साथ ही टीम इंडिया ने अपना एक और मेडल पक्का कर लिया है.
Asian Games LIVE: ज्ञानेश्वरी यादव 90 किलो स्नैच में रहीं असफल
ज्ञानेश्वरी यादव ने स्नैच के अपने अंतिम प्रयास को संशोधित करते हुए 90 किलोग्राम भार उठाया, लेकिन वह असफल रहीं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्नैच भार 87 किलोग्राम है और इसी भार के आधार पर वे क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में भाग लेंगी.
Asian Games LIVE: आयुष शेट्टी को पहले गेम में मिली हार
आयुष शेट्टी पहले गेम में चीन के ली शिफेंग के खिलाफ कड़ी टक्कर देते हुए हार गए. चीनी शटलर ने 21-19 से जीत हासिल की, लेकिन आयुष का प्रयास बिल्कुल भी बुरा नहीं था. हालांकि, मुकाबले में उनकी वापसी की संभावना अभी भी बनी हुई है.
Asian Games LIVE: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने दर्ज की शानदार जीत
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय स्टार जोड़ी ने चीन के लियांग वेइकेंग और वांग चांग को 21-11, 22-20 से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की. भारत ने इस रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में 1-1 से बराबरी कर ली.
Asian Games LIVE: भारत ने थाईलैंड को हराया
भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल B मैच में थाईलैंड का सामना किया और 20-1 से जीत दर्ज की. भारतीय महिला टीम ने अब तक 3 मैचों में 56 गोल किए हैं.
Asian Games LIVE: कबड्डी में भारत का मेडल पक्का
- मेंस कबड्डी में भारत ने बांग्लादेश पर जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इसी के साथ उन्होंने अपना एक मेडल पक्का कर लिया है.
- स्क्वाश में वीर चोटानी ने मेंस सिंगल्स राउंड ऑफ 32 में श्रीलंका के शमील वकील को हराया और अगले राउंड में जगह पक्की कर ली.
- मेंस स्कीट व्यक्तिगत प्रतियोगिता के फाइनल में अनंतजीत सिंह नरुका चौथे स्थान पर रहे.
Asian Games LIVE: लक्ष्य सेन को मिली हार
एशियन गेम्स 2026 में लक्ष्य सेन को सेमीफाइनल के पहले मैच में हार मिली. चीन के शी यूकी (Shi Yuqi) ने 21-16 और 21-18 से लक्ष्य को हराया.
Asian Games LIVE: वुमेंस स्कीट में भारत के हाथ लगी निराशा
- व्यक्तिगत स्कीट प्रतियोगिता में परिनाज धालीवाल 8वें स्थान पर रही थीं और अब राइजा ढिल्लों भी बाहर हो गई हैं. वह मेडल से सिर्फ एक कदम दूर रहीं. वुमेंस स्कीट इवेंट में राइजा चौथे स्थान पर थीं.
- भारत और थाईलैंड के बीच वुमेंस हॉकी मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया के पास 8-0 की बढ़त है.
Asian Games LIVE: मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में वुमेंस वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल पर कब्जा कर लिया है. तीन दशकों का इंतजार खत्म हो गया है. आखिरी बार भारत ने 1998 में एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग में खिताब जीता था. अब जाकर भारत की किसी एथलीट ने एशियन गेम्स में पदक जीता है.
Asian Games LIVE: अभय सिंह ने स्क्वाश में हासिल की बड़ी जीत
- परिनाज धालीवाल वुमेंस स्कीट फाइनल में 8वें स्थान पर रहीं और प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं. अब राइजा ढिल्लों पर नजरें हैं. अभी ढिल्लों चौथे स्थान पर हैं.
- स्क्वाश में अभय सिंह ने थाईलैंड के Arkaradet Arkarahirunya को हराया. उन्होंने जीत के साथ राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की की.
Asian Games LIVE: जय मीणा रचा इतिहास
जय मीणा ने भारत को एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में पहला मेडल दिलाया. सेमीफाइनल मैच में उनका सामना जापान के कुरोशाला से हुआ था. इस मुकाबले में उन्हें कमर में चोट आई, जिसके बाद वह मैच हार गए. हालांकि, उन्हें ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया.
Asian Games LIVE: भारत ने कबड्डी में बांग्लादेश को हराया
भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने बांग्लादेश को ग्रुप A के मुकाबले में 48-25 से हरा दिया. अब भारतीय टीम की भिड़ंत चाइनीज ताइपे से ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में कल होगी.
Asian Games LIVE: एक्शन में मीराबाई चानू
वुमेंस वेटलिफ्टिंग इवेंट में मीराबाई चानू एक्शन में नजर आ रही हैं. 49 किलोग्राम के फाइनल में मीराबाई अभी तीसरे स्थान पर हैं. नार्थ कोरिया की री सॉन्ग गुम और चाइनीज ताइपे की फांग वान-लिंग उनसे आगे हैं.
Asian Games LIVE: भारतीय मेंस स्कीट टीम ने जीता ब्रॉन्ज
- भारत ने वुमेंस कबड्डी इवेंट के ग्रुप A मैच में ईरान को 37-23 से हरा दिया है.
- फेंसिंग में भारत की मीना देवी नाओरेम का सफर राउंड ऑफ 32 में खत्म हो गया है. साउथ कोरिया की पार्क जिही ने उन्हें 15-3 से हरा दिया.
- भारतीय मेंस स्कीट टीम ने एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लिया है. शूटर अनंतजीत सिंह नरुका ने इंडिविजुअल फाइनल में भी जगह बना ली है.
Asian Games LIVE: शूटिंग फाइनल से मनु भाकर बाहर
वुमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में मनु भाकर ने जोरदार कमबैक किया था और 17 शॉट्स के बाद टॉप 3 में शामिल हो गई थीं. हालांकि, 18वें शॉट के बाद मनु भाकर एलिमिनेटर हो गईं. वह वुमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं.
Asian Games LIVE: सॉफ्ट टेनिस में मेडल पक्का
जय मीणा एशियन गेम्स में आयोजित सॉफ्ट टेनिस में मेडल पक्का करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने फिलिप्स के शेरविन नगुइट को हराया और सेमीफाइनल का टिकट कटाया. उन्होंने इसी के साथ पदक पक्का कर लिया है लेकिन गोल्ड मेडल की दावेदारी ठोकने के लिए उन्हें ताकुया कुरोसाका को हराना होगा.
Asian Games LIVE: भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
भारत ने शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. वुमेंस स्कीट टीम इवेंट में राइजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और महेश्वरी चौहान ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया.
Asian Games LIVE: टैबल टेनिस (मिक्स्ड डबल्स) के सेमीफाइनल में भारत
- भारत के मानुष शाह और दिया चिताले ने मिक्स्ड डबल राउंड 2 में चानुल कुलप्पूवावाडु और बीमान्दी स्वर्णा को हराया और 3-0 से जीत दर्ज की.
- कनोई स्प्रिंट में पार्वती गीता और फैरेमबम सोनिया देवी ने वुमेंस K2 500 मीटर इवेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.
- भारत ने सेपकटकराव में मालदीव्स को 3-0 से हरा दिया और क्वालिफिकेशन के लिए अपनी उम्मीदें बनाई रखीं.
Asian Games LIVE: फाइनल में पहुंचीं मनु भाकर!
मनु भाकर का वुमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल सिंगल्स इवेंट में कुल स्कोर 579 अंक रहा. इसी के साथ उन्होंने फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. टीम मेडल इवेंट से भारत बाहर हो गई है, जबकि वह गोल्ड मेडल जीतने की फेवरेट नजर आ रही थी.
Asian Games: छठे स्थान पर रहा आर माधवन का बेटा
- कनोई स्प्रिंट में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. मेघा प्रदीप वुमेंस कनोई सिंगल्स 200 मीटर हीट्स में पांचवें स्थान पर रहीं.
- बॉलीवुड एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत मेंस 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में चौथे छठे स्थान पर रहे. भारत के अनीश सुनील चौथे पायदान पर रहे. अभी इवेंट चल रहा है, जिस वजह से रैंकिंग में बदलाव हो सकता है.
Asian Games LIVE: बलराज पवार ने फाइनल में बनाई जगह
- बलराज पवार ने रोइंग के मेंस सिंगल्स स्कल्स इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया और वो चौथे स्थान पर रहे, जिस वजह से उन्होंने फाइनल का टिकट कटा लिया है.
- भारत के हर्षवर्धन शक्तावत, वरिंदर सिंह, एल नाओचा सिंह ओइनाम और अरुण सिंह ने मेंस कायाक फोर 500 मीटर हीट्स के फाइनल में जगह बना ली है.
Asian Games 2026: जापान के आईची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत ने एक सिल्वर समेत 5 मेडल अपने नाम किए. वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता. वहीं, जय मीणा सॉफ्ट टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा. मीणा सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इनके अलावा, भारत की मेंस और वुमेंस स्कीट टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसके बाद भारतीय मेंस बैटमिंटन टीम ने भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसी के साथ भारत के खाते में मेडल की संख्या बढ़कर कुल 12 मेडल हो गए हैं. भारत फिलहाल मैडल टैली में 13वें नंबर पर मौजूद है. अब भारतीय 5वें दिन मेडल की संख्या को और आगे बढ़ाना चाहेंगे.
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
5 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
5 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
6 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
6 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
7 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
7 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
7 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines