Live Updates
Asian Games LIVE: भारतीय मेंस हॉकी टीम की बड़ी जीत
भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पूल ए में श्रीलंका पर 16-1 की शानदार जीत के साथ अपना अभियान समाप्त किया. जुगराज सिंह ने चार गोल करके टीम को जीत दिलाई, वहीं अभिषेक और दिलप्रीत सिंह ने हैट्रिक बनाई. हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल दागे, वहीं मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, विवेक सागर प्रसाद और सुखजीत सिंह ने भी एकतरफा मुकाबले में गोल किए. इस दमदार प्रदर्शन के बाद भारत आत्मविश्वास से भरपूर होकर नॉकआउट चरण में प्रवेश कर रहा है.
Asian Games LIVE: चीन ने जीता 50वां मेडल
एशियन गेम्स में 50 मेडलों का आंकड़ा छूने वाला चीन पहला देश बन गया है. उनके खाते में पहले से ही 31 गोल्ड, 12 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल थे.
Asian Games LIVE: वुशु में भारत को लगा झटका
भारत के आर्यन ने पहले राउंड में 5-0 से जीत हासिल करके शानदार शुरुआत की, लेकिन उज्बेकिस्तान के सैदुल्लो अब्दुरशितोव ने जोरदार वापसी करते हुए दूसरे और तीसरे राउंड दोनों में जीत दर्ज की और राउंड के जरिए पुरुषों के 56 किलोग्राम वुशु क्वार्टर फाइनल को अपने नाम कर लिया.
Asian Games LIVE: 4x400 मेडले रिले में भारत आखिरी स्थान पर
भारत के ऋषभ दास, आकाश मणि, बेनेडिक्शन बेनिस्टन और धनुष सुरेश की चौकड़ी 4x400 मेडले रिले के फाइनल में 3:44.26 के कुल समय के साथ सबसे आखिरी 8वें स्थान पर रही.
Asian Games LIVE: मेंस टीम बैडमिंटन में भारत का मेडल हुआ पक्का
मेंस टीम बैडमिंटन क्वार्टर फाइनल में आयुष शेट्टी की 3-0 की बढ़त के साथ भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है.उन्होंने जापान के कोकी वातानाबे को 21-10, 21-19 से हराकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया. इस जीत के साथ ही भारत ने टूर्नामेंट में मेडल पक्का कर लिया है.
Asian Games LIVE: PM मोदी ने महिला क्रिकेट टीम को गोल्ड जीतने पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है. PM मोदी ने लिखा, "भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार जीत! एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई. खेलों में टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा, जिसमें आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीम वर्क देखने को मिला."
उन्होंने आगे कहा, "इस जीत के साथ ही भारत को इन खेलों में अपना पहला गोल्ड मेडल भी मिला है. टीम ने देश का मान बढ़ाया है और देश भर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी."
Asian Games LIVE: भारत के पास मेडल पक्का करने का मौका
आयुष शेट्टी ने जापान के कोकी वातानबे के खिलाफ 11-4 की लीड हासिल की. अगर भारत इस मैच में जीत हासिल करती है, तो मेंस टीम कम से कम ब्रॉन्ज मेडल तो जरूर जीतेगी. इसका सीधा अर्थ है कि यह जीत टीम का एक मेडल पक्का करा सकती है.
Asian Games LIVE: सात्विकसाईराज और चिराग ने किया कमाल
सात्विक और चिराग की जोड़ी ने जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी को हराया और 24-22 से जीत दर्ज की. इसी के साथ उन्होंने मेंस बैडमिंटन क्वार्टरफाइनल मैच में भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी.
Asian Games LIVE: भारत ने जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला गोल्ड है.
Asian Games LIVE: भारत की आद्या तिवारी ने किया कमाल
भारत की बेटी आद्या तिवारी ने वुमेंस सॉफ्ट टेनिस ग्रुप D के मैच में पाकिस्तान की कायनात शलवानी का सामना किया. इस मुकाबले में आद्या ने 4-2, 5-3, 4-1, 5-3 से जीत दर्ज की.
Asian Games LIVE: 9वें स्थान पर रहीं लंगलेनतोंबी देवी
भारत की लंगलेनतोंबी देवी हंजाबम वुमेंस वुशु नानक्वान एंड नन्दाओ ऑलराउंड इवेंट में 9वें स्थान पर रहीं. उन्होंने कुल 18.839 स्कोर हासिल किया, वहीं चीन की झांग यालिंग ने 19.569 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया.
Asian Games LIVE: पहली पारी में भारत ने बनाए 216 रन
श्रीलंका के खिलाफ वुमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के गोल्ड मेडल मैच में टीम इंडिया ने जोरदार बल्लेबाजी की. उन्होंने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना दिए. श्रीलंका को अब जीत के लिए 217 रनों की जरूरत है.
Asian Games LIVE: टेबल टेनिस में भारतीय मेंस टीम की हार
टेबल टेनिस में भारतीय मेंस टीम के हरमीत देसाई, मानुष शाह और मानव ठक्कर को 0-3 से साउथ कोरिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. मेंस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भारत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा.
Asian Games LIVE: टीम इंडिया की बढ़िया शुरुआत
भारतीय महिला टीम की श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मैच में शुरुआत शानदार रही. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच 99 रनों की साझेदारी हुई. शेफाली वर्मा ने 48 रनों की पारी खेली, वहीं स्मृति मंधाना ने अर्धशतक जड़ा.
Asian Games LIVE: भारत का क्रिकेट में गोल्ड मेडल मैच शुरू
भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल के लिए क्रिकेट मैच शुरू हो गया है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
भारत की प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार है: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़.
Asian Games LIVE: भारतीय महिला बैडमिंटन टीम का सफर खत्म
भारतीय महिला बैडमिंटन टीम का सफर खत्म हो गया है. तन्वी शर्मा को नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ हार मिली और इसी के साथ भारतीय टीम मेडल की दावेदारी से बाहर हो गई है.
Asian Games LIVE: साक्षी चौधरी ने दर्ज की शानदार जीत
- स्विमिंग में भारतीय टीम मेंस 4x100 मीटर मेडली रिले में चौथे स्थान पर रही. ऋषभ दास, आकाश मणि, धनुष सुरेश और बेनेडिक्शन बेनिस्टन टॉप 3 में जगह बनाने में असफल रहे.
- साक्षी चौधरी ने पेरिस ओलंपिक्स ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ऐरा विल्लेगास को 5-0 से बॉक्सिंग में हरा दिया और राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली.
- भारत की श्रीजा अकुला ने थाईलैंड की सुतहासिनी सवेत्ताबट को 9-11, 11-6, 12-10, 11-8 से वुमेंस टेबल टेनिस राउंड 1 में हरा दिया. भारत ने थाईलैंड को 3-2 से पीछे छोड़ दिया.
Asian Games LIVE: शूटिंग में भारत को बड़ा झटका
शूटिंग में 5 मेडल लाने के बाद भारतीय मिक्स्ड टीम की एल्वेनिल वलारिवान और पार्थ माने से 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में बहुत उम्मीदें थी. हालांकि, वह 376.3 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे और मेडल जीतने का उनका सपना टूट गया.
Asian Games LIVE: मेडल मैच में चेतन भट्ट की हार
भारत के चेतन भट्ट को चाइनीज ताइपे के चुंग मेंग-यू के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच में हार मिली. यह मेंस 84 किलो बाउट फुल टाइम तक 1-1 की बराबरी पर था, जिसके बाद चुंग ने पहला अनअपोज्ड पॉइंट दर्ज किया और जीत दर्ज की. मेंस कबड्डी प्रतियोगिता में भारत ने रिपब्लिक ऑफ कोरिया को 63-31 से हराया.
Asian Games LIVE: उन्नति हूडा को मिली हार
वुमेंस बैडमिंटन क्वार्टरफाइनल के दूसरे गेम में भारत की उन्नति हूडा को हार का सामना करना पड़ा. जापान की टोमोका मायाजाकी ने उन्हें हरा दिया. भारत अभी 0-2 से पीछे है. भारत को अगले गेम में जीत की सख्त जरूरत है, वरना सेमीफाइनल में जाने की उनकी उम्मीदें समाप्त हो जाएंगी.
Asian Games LIVE: भारत को मलेशिया के खिलाफ 0-2 से हार
भारत सेपकटकराव में ग्रुप B से बाहर हो गई है. मलेशिया के खिलाफ मेंस टीम को रेगु में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. अभी एक मैच बचा है लेकिन इसका नतीजे पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. दूसरे मैच में मेलशिया ने 15-9, 15-12 से जीत दर्ज की.
Asian Games LIVE: सॉफ्ट टेनिस में भारत ने पाकिस्तान को हराया
भारत के जय मीना की भिड़ंत सॉफ्ट टेनिस मैच में पाकिस्तान के आरैन हुसैन से हुई. इस मुकाबले में जय ने 4-2, 4-0, 4-2, 4-0, 4-0 से एकतरफा जीत दर्ज की. एक और इवेंट में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है.
Asian Games LIVE: टेबल टेनिस में भारत की हार
टेबल टेनिस में भारत की अकुला श्रीजा की भिड़ंत थाईलैंड की परानंग ओरावन से हुई. इस मुकाबले में श्रीजा ने 2-0 से बढ़त हासिल कर ली थी. हालांकि, इसके बाद वह अगले तीन सेट 9-11, 6-11, 10-12 से हार गईं. भारतीय फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा.
Asian Games LIVE: पीवी सिंधु की तीसरे गेम में हार
पीवी सिंधु को दूसरे गेम में हार का सामना करना पड़ा और तीसरे सेट में भी उनका बुरा हाल रहा. जापान की अकाने यामागुची ने 21-11 से सिंधु को तीसरे सेट में हरा दिया. मैच में वह 2-1 से पीछे हैं. हालांकि, भारत के पास वापसी का मौका है.
Asian Games LIVE: वुशु में भारत नवें स्थान पर
भारत की लंगनतोम्बी देवी हंजाबम वुमेंस वुशु नानक्वान फाइनल में नवें स्थान पर रहीं. उन्होंने कुल 9.403 अंक दर्ज किए. अभी उनका सफर खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि नन्दाओ के अंक भी मेडल के लिए जुड़ते हैं. नन्दाओ के फाइनल का आयोजन आज ही बाद में होगा. चीन की झांग यालिंग 9.783 अंकों के साथ टॉप पर है.
Asian Games LIVE: पीवी सिंधु ने जीता पहला गेम
भारत की बैडमिंटन में शानदार शुरुआत हुई है. पीवी सिंधु ने पहले गेम में अकाने यामागुची को हरा दिया है. उन्होंने 23-21 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल की ओर एक कदम बढ़ाया लेकिन उन्हें यह मोमेंटम बनाए रखने की जरूरत है. सॉफ्ट टेनिस में भारत की आद्या तिवारी को थाईलैंड की अलीशा जिगलर के खिलाफ वुमेंस सिंगल्स मैच में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा.
Asian Games LIVE: एक्शन में पीवी सिंधु
एशियन गेम्स में भारतीय महिला बैडमिंटन टीम एक्शन में है. पीवी सिंधु की भिड़ंत जापान की अकाने यामागुची से हो रही है. इस क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी आमने-सामने हैं. सिंधु उनके खिलाफ अपना रिकॉर्ड बेहतर करने के इरादे से उतरी हैं.
Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए अपना पहला गोल्ड मेडल जीता. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई. वहीं, भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने क्वार्टर फाइनल में जापान को हराकर अपना मेडल पक्का कर लिया है. वुशु में भी भारत को बड़ी सफलता मिली, जहां रोशिबीना देवी ने महिला 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर देश के लिए एक और मेडल पक्का किया. हालांकि, पुरुष 56 किलोग्राम वर्ग में आर्यन को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.
वहीं, महिला बैडमिंटन टीम का अभियान हालांकि क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया. मेजबान जापान के खिलाफ भारतीय टीम को 1-3 से हार झेलनी पड़ी. भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी मैदान पर वापसी कर रही है. इसके अलावा कई अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद बनी हुई है. एशियन गेम्स में भारत की नजर अब अपने पदकों की संख्या बढ़ाने पर है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines