Asian Champions Trophy: भारत की फाइनल में जोरदार एंट्री; खिताब के लिए किससे होगी टक्कर?

India vs South Korea: पेरिस ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। सेमीफाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया हुआ। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है।

ind vs - 2024-09-16T151311.994

Asian Champions Trophy: शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय हॉकी टीम का सामना एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कोरिया से हुआ। इस मैच में भारत ने 4-1 से जीत हासिल की। इस मैच में जीत हासिल करने एक बाद भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी है। भारत ने अभी तक टूर्नामेंट में लगातार 6 मैच जीते हैं। भारत ने अपने पहले ही मैच में मेजबान चीन पर 3-0 से हराया था। इसके बाद टीम इंडिया ने जापान को 5-1 और मलेशिया को 8-1 से मात दी थी।

विज्ञापन

कप्तान हरमन ने दिखाया दम

इस मैच में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की और 13वें ही मिनट में गोल कर दिया। भारत के यह गोल उत्तम सिंह ने किया। इसके बाद साउथ कोरिया के खिलाफ को मैच में वापसी करने का मौका मिला था, लेकिन वो इसे मौके का फायदा नहीं उठा पाए थे। वहीं, दूसरे क्वॉर्टर के शुरुआत में ही हरमनप्रीत सिंह ने गोल करके भारत को 2-0 से आगे कर दिया। भारत के लिए तीसरा गोल जरमनप्रीत सिंह ने किया। उन्होंने तीसरे क्वॉर्टर की शुरुआत में ही गोल दागा था। तीसरे क्वॉर्टर में कोरिया ने अपना खाता खोला और पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किया। भारत के लिए चौथा गोल हरमनप्रीत सिंह ने किया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर और भारत ने फाइनल में जगह बना ली। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। फाइनल में भारत का मुकाबला अब चीन से होगा। चीन ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

विज्ञापन

जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड

भारत 62वीं बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में दक्षिण कोरिया से भिड़ा था। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 1958 में टोक्यो में एशियाई खेलों में खेला गया था। तब टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की थी। अभी तक भारत ने 39 और दक्षिण कोरिया ने 11 जीतें हैं। जबकि 12 मैच ड्रॉ रहे हैं। दोनों के बीच आखिरी बार मुकाबला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में पूल स्टेज में हुआ था। भारत ने इस मैच को 3-1 से जीता था।

विज्ञापन

भारतीय मेंस हॉकी टीम

  • गोलकीपर्स: सूरज कर्केरा, कृष्ण बहादुर पाठक।
  • डिफेंडर्स: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जर्मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जगराज सिंह, संजय, सुमित।
  • मिडफील्डर्स: विवेक सागर प्रसाद (उपकप्तान), राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, मनप्रीत सिंह, मोहम्मद राशील मूसिन।
  • फॉरवर्ड्स: अरेजीत सिंह हुंडल, उत्तम सिंह, गुरजोत सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ