Asian Champions Trophy 2024 India vs Pakistan: भारतीय हॉकी टीम इंडिया ने हाल में ही पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। पेरिस ओलंपिक के बाद भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर से एक्शन में नजर आने वाली है। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल जारी हो गया है। इस टूर्नामेंट में एशिया की कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में सभी की निगाह एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मैच पर लगी हुई है।
इन दिन से शुरू होगी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट की शुरुआत 8 सितंबर से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 17 तारीख को होगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन चीन के हुलुनबुइर में होगा ।इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान के अलावा मेजबान चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और मलेशिया की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। भारत का पहला मैच 8 सितंबर को चीन से होगा। इसके बाद भारतीय टीम 9 सितंबर को जापान, 11 सितंबर को मलेशिया, 12 सितंबर को दक्षिण कोरिया का सामना करेगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 4 सितंबर को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह को 81 दिन से भी ज्यादा का ब्रेक क्यों? बांग्लादेश सीरीज में अब खेल सकता है ये दूसरा गेंदबाज
टॉप 4 टीमें जाएंगी सेमीफाइनल में
इस टूर्नामेंट में अभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी। टॉप 4 की टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। भारतीय हॉकी टीम ने अभी पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ उन्हें करीबी मैच में हार का सामना करना पड़ा था। साल 1972 के बाद ये पहली बार हुआ है, भारत ने लगातार दो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो में भी मेडल जीता था।
|
मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी
|
| पूल 1 |
| इंडिया |
| चीन |
| पाकिस्तान |
| साउथ अफ्रीका |
| जापान |
| मलेशिया |
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
19 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines