Asia Cup 2025 Trophy Controversy: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 28 सितंबर को दुबई में हुए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था. लेकिन भारतीय टीम को अभी तक ट्रॉफी नहीं मिली है. ऐसे में भारतीय फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर टीम इंडिया को एशिया कप की ट्रॉफी कब मिलेगी. इसी बीच एशिया कप ट्रॉफी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
दरअसल, दुबई में चल रही आईसीसी बोर्ड मीटिंग के दौरान BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ मोहसिन नकवी से अलग से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद ऐसा लग रहा है कि ट्रॉफी विवाद पर जल्द ही कोई हल निकल सकता है. नकवी से मिलने के बाद देवजीत सैकिया का बयान भी सामने आया है.
एशिया कप ट्रॉफी को लेकर BCCI सचिव ने दिया बड़ा बयान
बीसीसीआई सचीव देवजीत सैकिया आईसीसी की बोर्ड मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए दुबई गए हुए थे. सैकिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि, ‘‘मैं आईसीसी की औपचारिक और अनौपचारिक दोनों बैठकों का हिस्सा था. पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी मौजूद थे. हालांकि, ट्रॉफी विवाद एजेंडे का हिस्सा नहीं था. लेकिन आईसीसी ने अपने एक सीनियर पदाधिकारी और एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी में मेरी और पीसीबी प्रमुख के बीच अलग से बैठक कराई. बातचीत सकारात्मक रही और अब उम्मीद है कि जल्द ही इसका समाधान निकल जाएगा.”
ये भी पढ़ें- क्विंटन डी कॉक ने चकनाचूर किया विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स और केन विलियमसन भी छूटे पीछे
ACC हेडक्वार्टर में रखी हुई है ट्रॉफी
एशिया कप की ट्रॉफी फिलहाल दुबई स्थित एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) हेडक्वार्टर में रखी हुई है. एसीसी चीफ मोहसिन नकवी ने साफ निर्देश दिए हैं कि उनकी अनुमति के बिना ट्रॉफी को वहां से नहीं ले जाया जा सकता. वहीं, बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि दोनों बोर्ड इस मसले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं और अब गतिरोध लगभग खत्म हो चुका है. उम्मीद है, जल्द ही ट्रॉफी टीम इंडिया के पास होगी.
बता दें, एशिया कप 2025 का फाइनल दुबई में खेला गया था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था. लेकिन मैच के बाद टीम इंडिया ने पीसीबी और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. इसके बाद टीम बिना ट्रॉफी लिए ही भारत लौट आई और तब से ये विवाद चल रहा है. लेकिन अब लगता है कि टीम इंडिया को जल्द ही एशिया कप की ट्रॉफी मिल जाएगी.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में भी छाए अभिषेक शर्मा, पहली T20I सीरीज में ही जीता बड़ा अवॉर्ड
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines