Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की कमान सूर्यकमार यादव के हाथों में हैं, वहीं शुभमन गिल उपकप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। टीम इंडिया एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी कैसी होगी। क्या अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन होंगे या फिर अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल ओपनिंग करते नजर आएंगे? वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के लिए कौनसा खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकता है?
सहवाग ने लिया इस युवा खिलाड़ी का नाम
वीरेंद्र सहवाग ने सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए बताया कि “एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। हालांकि जसप्रीत बुमराह हमेशा से ही गेम चेंजर रहे हैं और दूसरी तरफ वरुण चक्रवर्ती ने चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 फॉर्मेट में अपनी रहस्यमयी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। ऐसे मेरा मानना है कि भारत के लिए कई गेम चेंजर हैं जो अपने दम पर मैच जीता सकते हैं।”
जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर बोलते हुए सहवाग ने कहा “गेंदबाजों को आराम मिलना भी काफी अहम है। मेरा मानना है कि वर्कलोड मैनेजमेंट काफी महत्वपूर्ण है खासकर गेंदबाजों के लिए। बल्लेबाजों के लिए मुझे नहीं लगता ये इतना महत्वपूर्ण है।” दरअसल इंग्लैंड दौरे पर खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह 3 ही मैच खेले थे।
यूएई से होगा पहला मुकाबला
टीम इंडिया का एशिया कप 2025 में पहला मुकाबला यूएई के साथ होगा। ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा, इस मैच पर करोंड़ों फैंस की नजरें रहने वाली हैं।
ये भी पढ़ें:-DPL 2025: 21 छक्के, 30 चौके, मैच में बने 399 रन, शतकवीर खिलाड़ी की टीम को मिली हार
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
29 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines