Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर से होगा। इस बार टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही है, जिनको 4-4 के 2 ग्रुप में रखा गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को देखते हुए इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। ऐसे में आज हम उन खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन्होंने एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में शतक लगाए हैं, जिसमें एक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।
एशिया कप में शतक लगाने वाले 2 बल्लेबाज
एशिया कप टी20 फॉर्मेट में सबसे पहले साल 2016 में खेला गया था। उस वक्त हांग-कांग के बल्लेबाज बाबर हयात ने पहला शतक लगाया था। बाबर हयात ने ओमान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 122 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद एशिया कप 2022 में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शतक लगाया था।
विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 122 रनों की पारी खेली थी। ये टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली का पहला और इकलौता शतक था। अब विराट टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि बाबर हयात एक बार फिर से हांग-कांग के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।
इस टीम के साथ होगा भारत का पहला मैच
टीम इंडिया एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करने वाली है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला यूएई के साथ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। सूर्यकुमार यादव पहली बार एशिया कप में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले हैं, तो शुभमन गिल उपकप्तान के रोल में होंगे।
टीम इंडिया एकबार फिर से खिताब जीतने के इरादे से उतरने वाली है, पिछली बार टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा किया था।
ये भी पढ़ें:-‘लाइन क्रॉस नहीं करना…’, Asia Cup में IND vs PAK मैच को लेकर पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
17 mins agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
1 hr agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
9 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
11 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines