SL vs BAN Live Streaming: कब, कहां देखें मैच का लाइव, जानें कितने बजे होगा शुरू?

एशिया कप 2025 में आज श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अबू धाबी में मुकाबला होने वाला है। श्रीलंका का ये पहला मैच होगा, जबकि बांग्लादेश अपना दूसरा मैच खेलेगी।

SL vs BAN Asia Cup 2025

SL vs BAN Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 SL vs BAN Live Streaming: एशिया कप 2025 में पांचवां मैच आज श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका आज से अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत करने वाली है। जबकि बांग्लादेश अपना एक मैच खेल चुकी है। बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में हांगकांग को हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था। भले ही बांग्लादेश ने पिछले मैच में जीत हासिल की हो, लेकिन आज उसके सामने कड़ी चुनौती रहने वाली है। एशिया कप इतिहास में श्रीलंका का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है, टीम ने 6 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है, जबकि बांग्लादेश आज तक एकबार भी इसका खिताब नहीं जीत पाई है।

विज्ञापन

कब, कहां खेला जाएगा मैच?

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का मुकाबला आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा और मैच के लिए टॉस 7:30 बजे होगा।

विज्ञापन

कहां देख सकते हैं लाइव?

श्रीलंका और बांग्लादेश मैच का लाइव सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी। जहां आप मैच का आनंद उठा सकते हैं।

विज्ञापन

दोनों टीमों का हेड टू हेड

एशिया कप में श्रीलंका और बांग्लादेश का आमना-सामना 17 बार हो चुका है। इसमें ज्यादा मुकाबले वनडे फॉर्मेट में खेले गए हैं। एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में दोनों टीमों की भिड़ंत 15 बार हुई है, जिसमें से 13 मैच श्रीलंका और 2 मैच बांग्लादेश ने जीते हैं। वहीं टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमों का आमना-सामना 2 बार हुआ है, जिसमें से 1 बार श्रीलंका और 1 बार बांग्लादेश ने जीत हासिल की है।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

चरित असलंका (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, कामिंडु मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, महीश तीक्षणा, वानिंदु हसरंगा, मथीश पथिराना, दसुन शनाका, दुशमंथा चमीरा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ