Asia Cup 2025: ये कैसी पाकिस्तान की टीम है? गेंदबाज ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के तो सलामी बल्लेबाज ने चटकाए विकेट

Asia Cup 2025: पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन एशिया कप 2025 में कुछ खास नहीं रहा है. जैसे-तैसे करके टीम सुपर-4 तक पहुंची है. टीम के लिए अभी तक सबसे ज्यादा विकेट उनके सलामी बल्लेबाज ने चटकाए हैं.

Asia Cup 2025 Pakistan Team

Asia Cup 2025 Pakistan Team

Asia Cup 2025 Pakistan Team : पाकिस्तान की टीम सुपर-4 में अपनी जगह बना चुकी है. 3 लीग मैचों में से पाकिस्तान ने 2 मैचों में जीत हासिल की थी. टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था, उसके बाद यूएई को हराकर पाकिस्तान ने सुपर-4 में अपनी जगह पक्की. अभी तक पाकिस्तान टीम में सब उलट-पलट ही देखने को मिला है. अभी तक टूर्नामेंट में पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के उनके गेंदबाज ने लगाए हैं और सबसे ज्यादा विकेट उनके सलामी बल्लेबाज ने चटकाए हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान का ये कैसा प्रदर्शन?

अभी तक एशिया कप 2025 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. किसी भी मैच में टीम एकजुट होकर खेलते हुए दिखाई नहीं दी. टीम के सलामी बल्लेबाजी सैम अयूब अभी तक इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी के दौरान बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं. अभी तक खेले गए तीनों मैचों में सैम अयूब बिना खाता खोले आउट हुए, यानी एशिया कप 2025 में सैम अयूब के बल्ले से एक भी रन नहीं निकला है.

विज्ञापन

हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने कमाल करके दिखाया है. हर मैच में सैम अयूब ने पाकिस्तान के लिए विकेट हासिल किए हैं. अभी तक वे इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने अभी तक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किए हैं.

विज्ञापन

शाहीन अफरीदी ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

शाहीन अफरीदी वैसे तो पाकिस्तान के मुख्य तेज गेंदबाज हैं, लेकिन वे एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के लिए बल्लेबाज की भूमिका ज्यादा निभा रहे हैं. टीम इंडिया के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए शाहीन ने 16 गेंदों में 33 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा यूएई के खिलाफ उनके बल्ले से 14 गेंदों पर 29 रनों की पारी निकली थी. पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शाहीन अफरीदी अभी तक सबसे ज्यादा 6 छक्के जड़ चुके हैं. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज फखर जमां कप्तान सलमान आगा तक इतने छक्के अभी तक नहीं लगा पाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ