Asia Cup 2025 PAK vs UAE: एशिया कप 2025 का 10वां मुकाबला पाकिस्तान और यूएई के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सुपर-4 के लिए भी क्वालीफाई किया, तो वहीं यूएई अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। दूसरी तरफ इस मैच में एक हादसा देखने को मिला, हालांकि हादसा ज्यादा गंभीर नहीं था। मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अंपायर के सिर में गेंद मार दी थी, हालांकि खिलाड़ी ने गेंद को जानबूझकर नहीं मारा था।
अंपायर के सिर में लगी गेंद
पाकिस्तान की तरफ से जब पारी का छठा ओवर सैम अयूब करने आए थे तो उनकी एक गेंद पर यूएी के बल्लेबाज ध्रुव पराशर ने मिडविकेट की तरफ एक शॉट खेला, जिसपर कोई रन नहीं लिया गया था। इस दौरान पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हैरिस ने जब गेंद को सैम अयूब की तरफ फेंका तो बॉल सीधे अंपायर के सिर में जा लगी। जिसके बाद सभी खिलाड़ी अंपायर के पास आए और उनको देखने लगी कि कहीं ज्यादा चोट तो नहीं लगी। जब मोहम्मद हैरिस ने सैम अयूब की तरफ गेंद फेंकी तो अंपायर का ध्यान भी गेंद की तरफ नहीं था।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: ‘हम किसी भी चुनौती….’ भारत-पाक मैच से पहले कप्तान सलमान आगा का बड़ा बयान
गेंद लगने के बाद फिजियो मैदान पर आए और उन्होंने अंपायर की जांच की, हालांकि दर्द ज्यादा होने के चलते वे अंपायरिंग नहीं कर पाए। जिसके बाद उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
पाकिस्तान ने जीता मैच
इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए थे। जिसमें फखर जमां ने सबसे ज्यादा 50 रन जोड़े थे। इसके बाद यूएई की टीम 17.4 ओर में 105 रनों पर सिमट गई थी। पाकिस्तान ने इस मैच को 41 रनों से जीत लिया। अब सुपर-4 में पाकिस्तान का सामना 21 सिंतबर को टीम इंडिया के साथ होगा। टीम इंडिया एशिया कप 2025 में पहले भी पाकिस्तान को हरा चुकी है।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: सुपर-4 में 2 टीमें आई, 3 की हो गई विदाई, अब इन टीमों में छिड़ी ‘जंग’
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
6 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
7 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
7 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
8 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
8 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
9 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
10 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines