Asia Cup 2025 PAK vs SL: एशिया कप 2025 में सुपर-4 का तीसरा मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच को पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीतकर सुपर-4 की पॉइंट्स टेबल में भी अपना खाता खोला है। इस मैच में पहले पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद के सेलिब्रेशन ने दर्शकों का ध्यान खींचा तो वहीं बाद में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने अपने सेलिब्रेशन से अबरार को चिढ़ाया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
हसरंगा ने ऐसे निकाली अबरार की हेकड़ी
दरअसल मैच के दौरान पहले श्रीलंका टीम को बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। वहीं पाकिस्तान की गेंदबाजी के दौरान अबरार अहमद की एक गेंद पर वानिंदु हसरंगा क्लीन बोल्ड हो गए थे। जिसके बाद अबरार को हसरंगा वाला फोन कॉलिंग सेलिब्रेशन करते हुए देखा गया। इसके बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान वानिंदु हसरंगा को अबरार से हिसाब बराबर करने का मौका मिला। पारी के सातवें ओवर में हसरंगा ने पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद हसरंगा ने अबरार की नकल उतारते हुए उनकी तरह सेलिब्रेशन किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:-PAK vs SL: पाकिस्तान टीम का रॉकस्टार है ये शख्स, जीत के बाद कप्तान सलमान आगा ने बताया नाम
इस मैच में वानिंदु हसरंगा ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। वहीं अबरार अहमद ने 4 ओवर में महज 8 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। दोनों ने मैच में कमाल की गेंदबाजी की थी। हालांकि अंत में जीत पाकिस्तान टीम को ही मिल पाई थी।
ऐसा रहा मैच का हाल
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन बना पाई थी। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कामिंडु मेंडिस ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली थी, इसके अलावा कप्तान चरिथ असलांका ने 20 रनों का योगदान दिया था। वहीं पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे। इसके पाकिस्तान की टीम ने इस आसान से लक्ष्य को 18 ओवर में हासिल कर लिया था। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद नवाज ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: पाकिस्तान की जीत के बाद सुपर-4 की पॉइंट्स टेबल हुई रोमांचक, टॉप पर टीम इंडिया
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
40 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines