IND vs PAK Weather Report: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में सुपर-4 का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे खेला जाएगा। इससे पहले भी एशिया कप 2025 में दोनों टीमों की भिड़ंत हो चुकी है। टीम इंडिया ने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी, लेकिन अब सुपर-4 के लिए दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही है। वहीं इस मैच के दौरान दुबई का मौसम कैसा रहेगा ये बड़ा सवाल बना हुआ है।
भारत-पाक मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
दुबई में वैसे तो इस समय काफी गर्मी का मौसम है। वहीं एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि ह्यूमिडिटी 39% रहने वाली है। मैच के दौरान खिलाड़ियों को काफी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले भी ये दोनों टीमें इसी मैदान पर आमने-सामने हुई थी, उस वक्त भी काफी गर्मी देखने को मिली थी।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK Live Streaming: कब, कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाइव? ऐसी हो सकती है Playing 11
कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
दुबई की पिच को स्पिनर्स के लिए मददगार माना जाता है। जिसके चलते एकबार फिर से कप्तान सूर्यकुमार यादव 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। दूसरी तरफ इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में अब वे एकबार फिर से पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
इस मैदान पर पहली पारी का औसतन स्कोर 140 का माना जाता है। यहां रनचेज करने वाली टीम का जीत प्रतिशत 59 का है,जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का जीत प्रतिशत 40 का है। ऐसे में मैच के दौरान दोनों टीमों के कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें:-SL vs BAN: हार के बाद कप्तान चरिथ असलांका का बड़ा बयान, बताया कहां हुई चूक
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
22 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
47 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines