Asia Cup 2025 IND vs PAK Live Streaming: एशिया कप 2025 में सुपर-4 का दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। अभी तक एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने एक भी मैच नहीं हारा है। टीम इंडिया ने लीग स्टेज में अपने तीनों मैच जीते थे, जबकि पाकिस्तान को 3 में से एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान को टीम इंडिया के हाथों ही हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। अब एशिया कप 2025 में ये दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होने वाली है।
कहां खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में सुपर-4 का दूसरा मैच 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले लीग मैच में भी दोनों टीमों की इसी मैदान पर भिड़ंत देखने को मिली थी।
कहां देख सकते हैं भारत-पाक मैच लाइव?
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और फैन कोड पर होगी, जहां आप मैच का मजा ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:-SL vs BAN: टी20 इंटरनेशनल में कुसल मेंडिस ने रचा इतिहास, बन गए पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी
दुबई में दोनों टीमों का हेड टू हेड
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। जिसमें से 2 मैचों में भारत और 2 मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। इस मैच में टॉस का अहम रोल होने वाला है। अभी तक दुबई में टॉस जीतने वाली टीम ने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं। पिछली बार जब ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी, तो टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद रन चेज करते हुए टीम इंडिया ने शानदार जीत भी हासिल की थी।
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: मैच से एक दिन पहले सिर्फ 3 भारतीय खिलाड़ियों ने की प्रैक्टिस, आखिर क्या है पूरा माजरा?
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
7 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
8 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
41 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines