हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs PAK Final: बौखलाए PCB ने कर दी अर्शदीप सिंह की शिकायत, क्या अब ICC लेगी एक्शन?

PCB Complaint Against Arshdeep Singh: एशिया कप 2025 फाइनल से पहले बौखलाए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की आईसीसी से शिकायत कर डाली. इससे पहले पीसीबी ने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी शिकायत की थी, जिन पर आईसीसी ने मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया था.

विज्ञापन
Asia Cup 2025 Arshdeep Singh

PCB Complaint Against Arshdeep Singh: एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में टीम इंडिया और पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है. फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसको लेकर दोनों टीमें तैयार है. वहीं फाइनल से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की भी आईसीसी से शिकायत कर दी है. अब देखने वाली बात होगी कि आईसीसी अर्शदीप को लेकर क्या फैसला सुनाती है?

PCB ने क्यों की अर्शदीप सिंह की शिकायत?

पिछली बार भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 में मुकाबला खेला गया था. इस मैच में काफी बवाल देखने को मिला था. पहले दो पाकिस्तान के हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी टीम इंडिया के शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा से भिड़ते हुए दिखाई दिए थे. उसके बाद हारिस रऊफ ने दर्शकों की तरफ भड़काऊ इशारा किया था, जिसपर बीसीसीआई ने आपत्ति जताई थी और आईसीसी से हारिस की शिकायत भी की थी, जिनपर मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना भी लगा था. वहीं इस मैच के दौरान अर्शदीप सिंह का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. जिसपर पीसीबी ने आपत्ति जताते हुए आईसीसी से अर्शदीप सिंह की शिकायत कर डाली.

ये भी पढ़ें:-IND vs PAK Final: हार्दिक पांड्या हुए बाहर, तो कौन करेगा स्टार ऑलराउंडर को रिप्लेस? टीम की बढ़ी टेंशन

विज्ञापन

शिकायत में पीसीबी ने क्या कहा?

आईसीसी को शिकायत करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने लिखा अर्शदीप सिंह ने आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन किया है, उन्होंने मैच के दौरान अश्लील इशारे किए थे, जो खेल भावना धूमिल होती है. इसको लेकर आईसीसी ने अर्शदीप पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

सूर्यकुमार यादव पर लग चुका है फाइन

इससे पहले पीसीबी ने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी आईसीसी से शिकायत की थी. जिसके बाद आईसीसी ने सूर्या पर कार्रवाई करते हुए मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया था. हालांकि बीसीसीआई ने आईसीसी के इस फैसले को चुनौती दी थी. दरअसल पहले मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि हम इस जीत को पहलगाम आतंकी हमलें के पीड़ितों को समर्पित करते हैं, सूर्या की ये देशभक्ति पाकिस्तान को रास नहीं आई थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ संजू सैमसन रचेंगे इतिहास! धोनी-पंत को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola