Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है. टीम इंडिया ने अपना पिछला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था, इस मैच में हार्दिक पांड्या इंजर्ड हो गए थे. जिनकी फिटनेस पर अभी तक कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है.
क्या हार्दिक हो जाएंगे फाइनल से बाहर?
टीम इंडिया सुपर-4 में अपना आखिरी मुकाबला 26 सितंबर को श्रीलंका के साथ खेला था, टीम इंडिया ने इस मैच को सुपर ओवर में जीता था. वहीं इस मैच में हार्दिक पांड्या ने पहला ओवर डाला था. इसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए थे और फिर दोबारा उनको मैदान पर फील्डिंग के लिए नहीं देखा गया था. वहीं मैच के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बताया था कि हार्दिक को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके चलते उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था.
इसके बाद कोच ने कहा था कि हार्दिक की जांच होगी उसके बाद ही कुछ कहा जाएगा, लेकिन मैच शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं और हार्दिक खेलने या न खेलने पर कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है. जिसमें फाइनल से पहले टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा रखा है.
कौन कर सकता है हार्दिक को रिप्लेस?
अब बड़ा सवाल ये है कि अगर हार्दिक पांड्या की इंजरी ज्यादा सीरियस होती है और वे फाइनल से बाहर हो जाते हैं तो उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में किसको मौका मिलेगा? शिवम दुबे पहले से ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में रहने वाले हैं, ऐसे में टीम इंडिया एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की तरफ जा सकती है, जिसमें अर्शदीप सिंह पूरी तरह से फिट बैठते हैं, हालांकि पिछले में अर्शदीप सिंह को श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए देखा गया लेकिन उस मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था. जिसके चलते अर्शदीप की प्लेइंग इलेवन में जगह बनी थी. अब फाइनल में जसप्रीत बुमराह की भी वापसी होगी और टीम इंडिया बुमराह-अर्शदीप सिंह के साथ मैदान पर उतर सकती है.
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
7 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
8 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
10 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
10 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
11 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
11 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines