Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया अभी शानदार लय में दिखाई दी है और 2 बार पाकिस्तान को हरा भी चुकी है. एशिया कप 2025 में जब-जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ तब-तब विवाद देखने को मिला. विवाद की शुरुआत 14 सितंबर को खेले गए पहले मैच में टॉस के दौरान ही हो गई थी. टॉस के दौरान टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था.
इसके बाद टीम इंडिया ने मैच को जीतकर बाद में भी किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड़ को टीम इंडिया की ये बात रास नहीं आई थी और इस पर अभी तक बवाल छिड़ा हुआ है. सुपर-4 के मुकाबले एकबार फिर से भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ था और इस मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिला था. जिसके बाद अब बड़ा सवाल है कि क्या फाइनल में भी ये हैंडशेक कंट्रोवर्सी देखने को मिलेगी?
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: 8 साल बाद सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान से करेंगे हिसाब बराबर, आज भी भारतीय फैंस को चुभती है ये हार
क्या भारत-पाक के बीच जारी रहेगी हैंडशेक कंट्रोवर्सी?
एशिया कप 2025 की शुरुआत से पहले ही भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर विवाद देखने को मिलने लगा था. दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ काफी आक्रोश है और बहुत सारे लोगों और पूर्व क्रिकेटर्स ने एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का बॉयकॉट किया था. बावजूद इसके मैच खेला गया लेकिन टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का फैसला किया था. इसके बाद अगले मैच में भी ऐसा ही देखने को मिला था. अब फाइनल में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल सकता है.
पीसीबी ने की थी सूर्यकुमार यादव की शिकायत
पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि वे इस जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को समर्पित कर रहे हैं, लेकिन पीसीबी को सूर्या की ये बात इतनी चुभ गई की उनसे भारतीय भारतीय कप्तानी की देशभक्ति देखी नहीं गई और पीसीबी ने इसकी शिकायत आईसीसी से कर दी थी. जिसके बाद आईसीसी ने भी सूर्यकुमार यादव पर मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया है. हालांकि बीसीसीआई ने आईसीसी के इस फैसले को चुनौती है.
ये भी पढ़ें:-IND vs SL: कुलदीप यादव ने रच दिया इतिहास, फाइनल से पहले ऐसी गेंदबाजी देख बढ़ गई पाकिस्तान की टेंशन
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
18 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
38 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines