Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: टीम इंडिया ने सुपर-4 का आखिरी मैच श्रीलंका के साथ खेला, इस मैच में टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीत हासिल की. हालांकि इस मैच का फाइनल पर कोई असर नहीं पड़ा. क्योंकि टीम इंडिया और पाकिस्तान पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी. श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 202 रन बनाए थे, बावजूद इसके सुपर ओवर देखने को मिला. श्रीलंका की तरफ से मैच में शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली थी, लेकिन सुपर ओवर में टीम इंडिया की तरफ से अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी करके भारत को जीत दिलाई. अब बड़ा सवाल ये है कि क्या फाइनल में अर्शदीप सिंह को मौका मिलेगा?
क्या फाइनल में अर्शदीप सिंह को मिलेगा मौका?
श्रीलंका के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, क्योंकि इस मैच से जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था. मैच के दौरान अर्शदीप की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही थी और उन्होंने 4 ओवर में 46 रन देकर महज 1 विकेट चटकाया था. लेकिन सुपर ओवर में अर्शदीप ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया. सुपर ओवर में अर्शदीप ने चतुराई से गेंदबाजी करते हुए वाइड यॉर्कर ज्यादा डाली.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: फाइनल से पहले हार्दिक-अभिषेक की इंजरी ने बढ़ाई टेंशन, जानें कोच ने क्या दिया अपडेट
सुपर ओवर में अर्शदीप सिंह ने महज 2 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. लेकिन अब बड़ा सवाल ये है कि क्या सुपर ओवर में टीम इंडिया को मैच जिताने वाले अर्शदीप सिंह को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में भी मौका मिलेगा? क्योंकि फाइनल में जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ इसके चांस काफी कम हो जाएंगे और अर्शदीप को एकबार फिर से बाहर बैठना पड़ सकता है.
पहली बार एशिया कप का फाइनल खेलेगा भारत-पाक
एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. ये एशिया कप के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है जब भारत और पाकिस्तान की फाइनल में भिड़ंत होगी. इससे पहले एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की 2 बार भिड़ंत हो चुकी है और दोनों बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की है. अब तीसरी बार जीत हासिल करके टीम इंडिया एशिया कप के खिताब पर कब्जा करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें:-IND vs SL: 5 भारतीय हीरो ने पलटाया मैच का पासा, श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की यादगार जीत
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
9 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
30 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
53 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines