News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज आज यानी 9 सितंबर से होने जा रहा है। पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। टीम इंडिया एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करने वाली है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला यूएई के साथ होगा, जिसको लेकर भारतीय खिलाड़ी दुबई में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहीं पहले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन भी लगभग तय हो चुकी है।
प्रैक्टिस के दौरान टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि “मेरे लिए ये देखा काफी जरूरी है कि शिवम जैसा लड़का 4 ओवर डाल सके। जिसके लिए हम यहां कोई गुंजाइश छोड़ना नहीं चाहते हैं। मैंने हमेशा से ऑलराउंडर्स को कहा है कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कौशल पर काम करें। कई बार प्रैक्टिस के दौरान लड़के थोड़े शरारती होकर सिर्फ एक ही चीज पर फोकस करते हैं।”
आगे उन्होंने कहा कि “गेंदबाजी में छठा-सातवां विकल्प जरूरी हो जाता है। जिसके लिए हमे ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो ये काम कर सके और उसे अच्छे प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेनी होगी। जब कप्तान सूर्यकुमार यादव उसे ये जिम्मेदारी सौंपे तो उसके लिए उसे तैयार रहना होगा।” गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के बयान के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि शिवम दुबे भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने वाले हैं।
What is India’s winning formula for the Asia Cup❓
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 8, 2025
Bowling coach Morne Morkel explains, here👇🏾#AsiaCup2025 #India pic.twitter.com/JJomcQnSFn
दुबई की पिच को लेकर मोर्ने मोर्कल ने कहा “चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पिच काफी पुरानी दिख रही थी, क्योंकि यहां काफी क्रिकेट खेला जा चुका था। हम पिच को देखेंगे, जिस पर काफी घास भी है। इससे हमे टीम संयोजन और रणनीति के बारे में भी पता चल जाएगा।”
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।